Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़ ‘एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की मौत, पशुपालक सदमे में

    April 10, 2026

    यमुना में मौत का मंजर: 6 महिलाएं समेत 10 पर्यटकों की डूबने से मौत

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : नक्सलवाद पर ‘क्लीन स्वीप’, लाखों के इनामी नक्सलियों ने टेके घुटने, पुलिस की पुनर्वास नीति की जीत

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Rashifal 24 January 2025: क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें अपना 24 जनवरी 2025 का लकी राशिफल
    Featured

    Rashifal 24 January 2025: क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें अपना 24 जनवरी 2025 का लकी राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 24, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    24 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर कल सबह 5 बजकर 8 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 38 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आपके लिए 24 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि- 

    आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इंटरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि- 

    आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ

    होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरुआत कर सकते है। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे जॉइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़ ‘एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की मौत, पशुपालक सदमे में

    April 10, 2026

    यमुना में मौत का मंजर: 6 महिलाएं समेत 10 पर्यटकों की डूबने से मौत

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : नक्सलवाद पर ‘क्लीन स्वीप’, लाखों के इनामी नक्सलियों ने टेके घुटने, पुलिस की पुनर्वास नीति की जीत

    April 10, 2026

    Russia Ukraine Ceasefire 2026 : 32 घंटे का ‘ब्रीदर’, रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, जेलेंस्की ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    April 10, 2026

    ACB’S Major Action : RTO दफ्तर में एसीबी का छापा’ 14 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    Justice Yashwant Varma Resignation : जस्टिस यशवंत वर्मा का ‘सेल्फ-नॉकआउट’, करोड़ों के जले नोटों के विवाद के बीच न्यायिक पारी का अंत

    April 10, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़ ‘एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की मौत, पशुपालक सदमे में

    April 10, 2026

    यमुना में मौत का मंजर: 6 महिलाएं समेत 10 पर्यटकों की डूबने से मौत

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : नक्सलवाद पर ‘क्लीन स्वीप’, लाखों के इनामी नक्सलियों ने टेके घुटने, पुलिस की पुनर्वास नीति की जीत

    April 10, 2026

    Russia Ukraine Ceasefire 2026 : 32 घंटे का ‘ब्रीदर’, रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, जेलेंस्की ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.