Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj ka Rashifal, 26 दिसंबर 2024: सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल
    Featured

    Aaj ka Rashifal, 26 दिसंबर 2024: सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorDecember 26, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    26 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सफला एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए करेंगे, घर के सदस्य आपकी बात मानेंगे।

    वृष राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आपके व्यापार में लाभ बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा इससे उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी । बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए, इससे आपको ही फायदा होगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी ।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आयेगा । बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर पर अपना कुछ समय बिताएंगे। आज यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त हो सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको किसी काम में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि 

    आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में… आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी । बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे । जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा । आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी उलझन वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी.. आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएंगे। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए । आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं ।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर  आपको लगता है कि आप दुनिया की दौड़ भाग भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलने वाले हैं।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा । आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताने से पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि

    आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद महिलाएं फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी। आप आज परिवार के साथ कहीं धार्मीक स्थान जायेंगे। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026

    जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान

    April 10, 2026

    ‘हमसे खिलवाड़ न करें’ JD Vance ‘ पाकिस्तान रवाना, ईरान को सख्त चेतावनी

    April 10, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026

    जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.