Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 3100 रुपये की दर से धान खरीदी होने से अन्नदाताओं के मेहनत को मिल रहा सही दाम :-किसान श्री शेर सिंह राठिया
    Chhattisgarh

    3100 रुपये की दर से धान खरीदी होने से अन्नदाताओं के मेहनत को मिल रहा सही दाम :-किसान श्री शेर सिंह राठिया

    News EditorBy News EditorNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 25 नवम्बर 2024/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्रदेश सरकार द्वारा अन्नदाताओं के मेहनत को सही मूल्य देने के लिए सार्थक प्रयास किए गए है। जिससे किसानों में अपनी उपज विक्रय करने के लिए उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार द्वारा धान खरीद प्रक्रिया को बेहतर व सरल बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन, डिजिटल पंजीकरण, खरीद केंद्रों तक सुगम पहुंच और समय पर भुगतान की व्यवस्था की गई है। किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए उनके मेहनत के हर एक दाने को सरकार द्वारा क्रय किया जा रहा है। कृषको से 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित की गई है। साथ ही खरीदी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाई गई है। इस व्यवस्था से किसानों को यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा, जो उनके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा।
    करतला विकासखण्ड के ग्राम सोलवां के किसान श्री शेर सिंह राठिया ने सरकार के इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को अपनी फसल का उचित कीमत मिल रहा है और वे आर्थिक सुदृढ़ बनेंगे। 70 वर्षीय कृषक शेर सिंह ने बताया कि उनकी कुल 4.95 एकड़ जमीन है। जहां उन्होंने अपनी अथक मेहनत से अन्न उपजाया है। इस वर्ष उनकी मेहनत खूब रंग लाई है और धान की अच्छा उत्पादन हुआ है। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने अपनी फसल की कटाई की है। खलिहान में मिसाई और उपज की साफ सफाई के बाद उनकी धान विक्रय के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है। इस वर्ष ऑनलाइन टोकन पंजीयन की सुविधा मिलने से उन्हें समिति में जाकर टोकन कटाने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नही पड़ी। मोबाइल के जरिये ही उन्हें 52 क्विन्टल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त हो गया। इससे उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई।
    इसी प्रकार अपने खलिहान में फसल की मिसाई कार्य में व्यस्त सुमेधा निवासी विजय कुमार कंवर ने बताया कि सरकार द्वारा 3100 रुपये क्विंटल की दर से धान खरीदी करने से छोटे किसानों को बहुत राहत मिल रही है। इससे किसानो को उनके मेहनत का वास्तविक मूल्य मिलेगा और वे आर्थिक रूप से शसक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के समृद्धि के लिए सरकार की यह प्रयास प्रसशनीय है। विजय ने कहा कि टोकन के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था है। इससे किसान को और अधिक सहूलियत होगी। साथ ही शीघ्र भुगतान की भी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी की इस प्रकार की व्यवस्थाओं से किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य सुनिश्चित हो रहा है और वे अपने उपज को बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं।
    /सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    कोरबा में पुलिस पर गंभीर आरोप, घटना के बाद निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 11, 2026

    (कोरबा) रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित

    June 11, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.