Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ कैबिनेट ने तीन IPS अफसरों को दी राहत, फिर मिलेगा पुराना पद

    April 29, 2026

    CG BREAKING : बाइक निकालने के विवाद में चली लाठियां, तीन लोगों के सिर फूटे

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 5.66 लाख छात्रों का इंतजार खत्म; बेटियों का शानदार प्रदर्शन

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 15, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    15 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, नया केस हाथ लगेगा। आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता रहेगी। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और शांति से काम करेंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 4

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर पूरा हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि: 

    आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीददारी में लाभ की बेहतर स्थिति बनेगी। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 5

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी सी बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सलूशन मिल जायेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    1. शुभ रंग- पिंक
    2. शुभ अंक- 3

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का साधन बनने वाला है। अगर आपका साझेदारी में बिजनेस करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- पर्पल
    2. शुभ अंक- 3

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में समस्या आती है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।

    1. शुभ रंग- पीच
    2. शुभ अंक- 6

    तुला राशि: 

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। इस समय नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 8

    धनु राशि: 

    आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर

    नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। साथ ही आय बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- पीच
    2. शुभ अंक- 8

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा । आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 5

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है, आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- मेजेंटा
    2. शुभ अंक- 2

    मीन राशि: 

    आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। जीवनसाथी आज आपको शॉपिंग कराएँगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    1. शुभ रंग- ओरेंज
    2. शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ कैबिनेट ने तीन IPS अफसरों को दी राहत, फिर मिलेगा पुराना पद

    April 29, 2026

    CG BREAKING : बाइक निकालने के विवाद में चली लाठियां, तीन लोगों के सिर फूटे

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 5.66 लाख छात्रों का इंतजार खत्म; बेटियों का शानदार प्रदर्शन

    April 29, 2026

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ कैबिनेट ने तीन IPS अफसरों को दी राहत, फिर मिलेगा पुराना पद

    April 29, 2026

    CG BREAKING : बाइक निकालने के विवाद में चली लाठियां, तीन लोगों के सिर फूटे

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 5.66 लाख छात्रों का इंतजार खत्म; बेटियों का शानदार प्रदर्शन

    April 29, 2026

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.