Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एकतरफा प्यार बना अपराध’ युवती के पिता पर गोली चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    May 14, 2026

    रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ भांजे ने मां के साथ मिलकर महिला से लूटे जेवर

    May 14, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता’ 42 लाख के रेलवे पोल चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » UAE में ट्रंप के स्वागत के तरीके पर अब हो रहा विवाद, मुस्लिम महिला डांसरों ने जुल्फें लहराकर किया था वेलकम
    Chhattisgarh

    UAE में ट्रंप के स्वागत के तरीके पर अब हो रहा विवाद, मुस्लिम महिला डांसरों ने जुल्फें लहराकर किया था वेलकम

    News EditorBy News EditorMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अबु धाबीः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष तरह से मुस्लिम महिला डांसरों द्वारा स्वागत किए जाने का वीडियो दुनिया भर में चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि अब से पहले ऐसा स्वागात यूएई ने शायद पहले किसी भी मेहमान का नहीं किया। इस वीडियो को विभिन्न उपयोगकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि ट्रंप के स्वागत में लाइन में खड़ीं मुस्लिम महिला नृत्यांगनाएं सफेद वस्त्र में अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने अपने बालों को खोलकर अलग अंदाज में लहरा रही हैं।

    वीडियो में देखा जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ढोल और यूएई के पारंपरिक गीतों की ताल पर बाल झटकती महिलाओं के बीच से होकर ले जाया गया। ये दृश्य संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उनके स्वागत समारोह का था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है।

    Yesterday, President Trump MADE HISTORY as the first president to EVER receive a fighter jet welcome from a foreign nation since REAGAN.

    Today, just look at how excitedly Trump was welcomed to his Emirati State Visit.

    THE ENTIRE WORLD LOVES TRUMP!
    pic.twitter.com/M1xovtlTV0

    — Bo Loudon (@BoLoudon) May 15, 2025

    ट्रंप के स्वागत में मुस्लिम महिलाओं ने तोड़ी रूढ़िवादिता

    यह वीडियो इसलिए भी सर्वाधिक चर्चा में है कि जिस मुस्लिम धर्म में महिलाओं को हिजाब तक हटाने की अनुमति नहीं है, उन्हें अपने किसी गेस्ट के स्वागत में इस तरह बिना हिजाब के पूरे बालों को खोलकर झटकना हैरानी भरा लग रहा है। कई उपयोगकर्ताओं ने लिखा कि मेहमान कितना ताकतवर है, उसका स्वागत भी उसी तरीके से किया जाता है। फिर सभी पैमाने बदल जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम महिला डांसर सभी रूढ़िवादिताओं को तोड़कर ट्रंप का स्वागत अपनी खुली जुल्हों को लहराकर करती दिख रही हैं। यह वीडियो बृहस्पतिवार का है।

    क्या था ट्रंप का कार्यक्रम

    डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कतर की यात्रा पूरी करने के बाद यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे थे, जहां यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद यूएई के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन पहुंचने पर उन्हें अल-अय्याला नामक पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सम्मानित किया गया। यह एक ऐसी लोक कला है, जो ओमान और यूएई में प्रचलित है, जिसमें महिलाएं अपने लंबे बालों को एक ओर से दूसरी ओर नाटकीय ढंग से झटकती हैं। वीडियो में ट्रंप को चुपचाप खड़े होकर बाल झटकती नर्तकियों को देखते हुए दिखाया गया।

    ट्रंप का मध्य पूर्व दौरा

    यूएई, ट्रंप के मध्य पूर्व दौरे का अंतिम पड़ाव था। इससे पहले उन्होंने सऊदी अरब और कतर का दौरा किया था। इन सभी देशों में उनका स्वागत भव्य समारोहों के साथ किया गया। सऊदी अरब में ट्रंप के विमान एयरफोर्स वन को छह फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। वहीं कतर में उनके काफिले का स्वागत दर्जनों ऊंटों के साथ किया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इस दौरे के दौरान 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के आर्थिक निवेश समझौते सुनिश्चित किए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    एकतरफा प्यार बना अपराध’ युवती के पिता पर गोली चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    May 14, 2026

    रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ भांजे ने मां के साथ मिलकर महिला से लूटे जेवर

    May 14, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता’ 42 लाख के रेलवे पोल चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    CG NEWS : मिट्टी धंसने से 3 की मौत’ BSP प्रबंधन पर कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित

    May 14, 2026

    करोड़ों का खेल ,कैसे हुआ CSMCL में फर्जी ओवरटाइम का भुगतान

    May 14, 2026

    निर्माणाधीन रेलवे लाईन से लाखों रुपए के विद्युत खंभा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    एकतरफा प्यार बना अपराध’ युवती के पिता पर गोली चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    May 14, 2026

    रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ भांजे ने मां के साथ मिलकर महिला से लूटे जेवर

    May 14, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता’ 42 लाख के रेलवे पोल चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    CG NEWS : मिट्टी धंसने से 3 की मौत’ BSP प्रबंधन पर कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित

    May 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.