कोरबा: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कोरबा जिले के केंद्रीय विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीनों केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 NTPC कोरबा ने शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां छुई हैं।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 NTPC कोरबा का 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए सभी को बधाई दी है।
परीक्षा परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


