Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Coal Levy Case : विधायक देवेंद्र यादव को जांच एजेंसी का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में पेश होने का आदेश

    October 2, 2026

    CG News : बिलासपुर की प्रशंसा पांडे पहुंचेंगी संसद भवन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, कॉलेज में सम्मान

    October 2, 2026

    CG Crime News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, शोएब ढेबर की तलाश जारी, दो आरक्षक हटाए गए

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    Entertainment

    सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    News EditorBy News EditorMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। भारी सिक्योरिटी के बीच भी दो लोगों ने एक्टर के घर में घुसने की कोशिश की। पहले उनके घर में एक शख्स ने घुसने का प्रयास किया और इसके बाद एक महिला ने घर में घुसने की कोशिश की। फिलहाल दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना 20 मई की शाम को हुई। आरोपी एक वाहन के पीछे छिपकर सोसायटी में घुसता पाया गया। बांद्रा पुलिस ने जितेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने BNS की धारा 329 (1) के तहत केस दर्ज किया है।

    युवक के बाद हुई महिला की एंट्री

    इसके बाद ही एक और चूक भी हुई। एक महिला भी सलमान खान की बिल्डिंग में घुस गई थी। बांद्रा पुलिस ने अभिनेता सलमान खान की बिल्डिंग में घुसने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। 22 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला सलमान खान की बिल्डिंग में घुसी। सलमान खान की सुरक्षा को तोड़कर महिलाएं सलमान खान की बिल्डिंग के लिफ्ट एरिया तक पहुंचने में सफल रही। गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने महिला को हिरासत में लेकर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया है। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

    जानबूझकर की गलती

    बता दें, 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सलमान खान से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था और बिल्डिंग में रहने वाले किसी एक व्यक्ति की गाड़ी के पीछे छुपकर उसने बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ा और चूंकि सुरक्षा कारणों के चलते अभिनेता को पहले से ही पुलिस सुरक्षा दी गई है, इस बात को जानते हुए भी युवक ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की बात को नजरअंदाज करते हुए नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उसके ऊपर मामला दर्ज किया गया है।

    तुरंत की गई कार्रवाई

    गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को इमारत के आसपास घूमते हुए देखा। अधिकारी ने जब उसे वहां से जाने के लिए समझाया तो वह गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। उसी दिन शाम करीब 7:15 बजे वह व्यक्ति दोबारा गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर पहुंचा और इमारत में रहने वाले एक निवासी की कार के पीछे-पीछे गेट के भीतर घुसने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

    पीछताछ में पता चला इरादा

    पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था। उसने कहा, ‘मैं सलमान खान से मिलना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे मिलने नहीं दे रही, इसलिए मैं छिपकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था।’ गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वह जहां भी जाते हैं, चारों ओर भारी सुरक्षा घेरा होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Coal Levy Case : विधायक देवेंद्र यादव को जांच एजेंसी का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में पेश होने का आदेश

    October 2, 2026

    CG News : बिलासपुर की प्रशंसा पांडे पहुंचेंगी संसद भवन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, कॉलेज में सम्मान

    October 2, 2026

    CG Crime News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, शोएब ढेबर की तलाश जारी, दो आरक्षक हटाए गए

    October 2, 2026

    दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन तेज, जंतर-मंतर से 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में, मेट्रो स्टेशन बंद

    October 2, 2026

    दीपका में सड़क पर किन्नरों और लोगों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

    October 2, 2026

    CG News : निलंबित IPS रतनलाल डांगी की मुश्किलें बढ़ीं, प्राथमिक जांच में आरोप प्रमाणित, हाईकोर्ट में सुनवाई

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Coal Levy Case : विधायक देवेंद्र यादव को जांच एजेंसी का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में पेश होने का आदेश

    October 2, 2026

    CG News : बिलासपुर की प्रशंसा पांडे पहुंचेंगी संसद भवन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, कॉलेज में सम्मान

    October 2, 2026

    CG Crime News : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, शोएब ढेबर की तलाश जारी, दो आरक्षक हटाए गए

    October 2, 2026

    दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन तेज, जंतर-मंतर से 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में, मेट्रो स्टेशन बंद

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.