पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी कुलदीप चेलकर उम्र 36 साल निवासी पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना जांजगीर क्षेत्र में आरोपी कृष्ण कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी भांठापारा जांजगीर के कब्जे से 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी गौतम सूर्यवंशी के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ बरामद, शराब जुमला शराब किमती 6000/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि. राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय थाना जांजगीर एवं उपनिरी पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


