जांजगीर-चांपा 24 मई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन जिला चिकित्सालय, बी. डी.एम. अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कुल 30 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने जिला चिकित्सालय जांजगीर का निरीक्षण किया। जिसमे जिले से जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री उत्कर्ष तिवारी एवं जिला अस्पताल से डॉ यू के मारकम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी ने बताया कि जिले के विकासखंडों में निरीक्षण हेतु जिले सलाहकारों को नियुक्त कर संचालित पीएमएसएमए की मॉनिटरिंग की गई। जिसमे डॉ अभिषेक कौशिक विकासखंड अकलतरा , सोमेश तिवारी विकासखंड बाहनीडीह , गणेश एन विकासखंड बलौदा, डॉ अमित मिरी विकासखंड पामगढ़ और डॉ शम्मा खलखो विकासखंड नवागढ़ में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। आज का पीएमएसएमए मुख्य रूप से उच्च जोखिम गर्भावस्था के अंतर्गत चिन्हांकित महिलाओं की चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ से उचित जांच एवं देखभाल, खतरे के लक्षण खानपान सुरक्षित प्रसव हेतु परामर्श, सोनोग्राफी जाँच हेतु किया गया था। जिसमे जिले के 4 निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ इवम 18 सोनोग्राफी सेंटर द्वारा सहयोग लिया गया। आज कुल 1008 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसमे से 337 उच्च जोखिम गर्भावस्था के हितग्राही थे। जिले में प्रत्येक माह के 9 इवम 24 तारीख को पीएमएसएमए का आयोजन इसी प्रकार किया जाएगा जिससे उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का सही समय पे उपचार कर मातृ मृत्यु को कम करने में लाभदायक होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


