Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Road Accident : बेकाबू जेसीबी ने सामने से मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति ने मौके पर दम तोड़ा

    May 4, 2026

    CG NEWS : तेज रफ्तार बनी काल, पुल से नदी में गिरी कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

    May 4, 2026

    मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG News: मां, बेटी और बेटा समेत 4 लोग गांजा बेचते पकड़ाए, पुलिस ने दबिश देकर सभी को रंगे हाथों दबोचा
    Chhattisgarh

    CG News: मां, बेटी और बेटा समेत 4 लोग गांजा बेचते पकड़ाए, पुलिस ने दबिश देकर सभी को रंगे हाथों दबोचा

    News EditorBy News EditorMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले के कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड में पुलिस ने गांजा बिक्री में लिप्त एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 किलो 470 ग्राम गांजा, ₹60 हजार नकद, तीन मोबाइल फोन समेत कुल ₹1,68,890 की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

    मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोटमी पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रही महिला सीमा गुप्ता, उसकी बेटी रेणु गुप्ता, बेटा हिमांशु गुप्ता और उनके सहयोगी अथर गिरी उर्फ अजय को रंगे हाथों पकड़ा।

    पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सीमा गुप्ता पिछले 10 वर्षों से गांव में अवैध रूप से निवास कर रही थी और पहले भी अवैध शराब तस्करी व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ पेंड्रा थाने में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण भी दर्ज है।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सीमा गुप्ता और उसका परिवार लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बनाए हुए था। अवैध गांजा बिक्री से अर्जित धन से उसने पक्का मकान एवं महंगी मोटरसाइकिल भी खरीदी है। पूछताछ में यह भी पता चला कि गांजा की आपूर्ति के लिए उसका बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ शानू, छोटा बेटा हिमांशु, भांजा अथर गिरी और सहयोगी महेंद्र गिरी उर्फ मधुर नियमित रूप से आते-जाते थे।

    गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा इनके फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक और सप्लाई नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Road Accident : बेकाबू जेसीबी ने सामने से मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति ने मौके पर दम तोड़ा

    May 4, 2026

    CG NEWS : तेज रफ्तार बनी काल, पुल से नदी में गिरी कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

    May 4, 2026

    मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    May 4, 2026

    थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    May 4, 2026

    आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    04 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत! हर तरफ से आएगा पैसा ही पैसा, जानिए अपना राशिफल

    May 4, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Road Accident : बेकाबू जेसीबी ने सामने से मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति ने मौके पर दम तोड़ा

    May 4, 2026

    CG NEWS : तेज रफ्तार बनी काल, पुल से नदी में गिरी कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

    May 4, 2026

    मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    May 4, 2026

    थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.