जांजगीर-चांपा 26 मई 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में आमजनता को उनकी समस्या, शिकायत और मांग के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई 2025 को जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव के मिडिल स्कूल प्रागंण एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत पेण्ड्री के मिडिल स्कूल मैदान में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



