Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 28 May 2025: गणेश जी दूर करेंगे इन 4 राशियों की विघ्न बाधाएं, आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 28 May 2025: गणेश जी दूर करेंगे इन 4 राशियों की विघ्न बाधाएं, आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 28, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    28 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आप किसी वृद्ध महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवी मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। सगे -संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे, जिन्हें आपको छोड़ना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए आज आप तैयार रहेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि

    आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम भी जरुरी है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज  किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे और वह काम करेंगे | बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्टमेंट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। आज आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचाहुआ काम आज पूरा हो जायेगा। समाज मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। सेहत के लिए  मोर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज अचानक हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 3

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026

    दीपका खदान में चल रहा था काला खेल’ कोरबा पुलिस ने कोयला चोर गिरोह को दबोचा

    May 1, 2026

    CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.