Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : बेटे की मौत से टूटा पिता’ मंदिर में काटकर अर्पित की अपनी जीभ, इलाके में सनसनी

    May 7, 2026

    नगर निगम में बड़ा बदलाव’ प्रशासन को मजबूत करने के लिए सचिन तिवारी को अहम दायित्व

    May 7, 2026

    IPL Ticket Scam : नकली स्क्रीनशॉट और फर्जी टिकटिंग पोर्टल का बोलबाला, फैंस के बैंक खाते हो रहे खाली

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लेमरू समाधान शिविर में प्राप्त 3545 आवेदनों में से 3506 आवेदनों का हुआ निराकरण
    Chhattisgarh

    लेमरू समाधान शिविर में प्राप्त 3545 आवेदनों में से 3506 आवेदनों का हुआ निराकरण

    News EditorBy News EditorMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 28 मई, 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत लेमरू में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन-चरण की प्रक्रिया के अंतिम चरण के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें प्राप्त कुल 3545 आवेदनों में से 3506 का प्रभावी निराकरण किया गया।
    शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ राज्य गीत “अरपा पैरी के धार“ के गायन से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, श्रीमती कौशिल्या देवी, जनपद सदस्य श्री आनंद राम,सहित अन्य प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
    जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल ने शिविर में अब तक के समस्त चरणों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आवेदन निपटान की जानकारी दी। विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी तथा ग्रामीणों को योजनाओं लाभान्वित किया गया।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत नकिया को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही शिविर के माध्यम से 03 वय वंदन कार्ड,14 मनरेगा कार्ड, 19 राशन कार्ड, 132 पेंशन स्वीकृति एवं 05 आवास स्वीकृतियाँ हितग्राहियों को प्रदान की गईं।
    शिविर में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने ग्रामीणों को बरसात में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने एवं स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की अपील की। विद्युत विभाग द्वारा गढ़उपरोड़ा में नवीन सबस्टेशन खोले जाने की जानकारी दी गई, जिससे आसपास के ग्रामों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध होगी।
    समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल ने सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : बेटे की मौत से टूटा पिता’ मंदिर में काटकर अर्पित की अपनी जीभ, इलाके में सनसनी

    May 7, 2026

    नगर निगम में बड़ा बदलाव’ प्रशासन को मजबूत करने के लिए सचिन तिवारी को अहम दायित्व

    May 7, 2026

    IPL Ticket Scam : नकली स्क्रीनशॉट और फर्जी टिकटिंग पोर्टल का बोलबाला, फैंस के बैंक खाते हो रहे खाली

    May 7, 2026

    CG Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेज में होगा चयन , विशेषज्ञों की टीम करेगी डॉक्टरों का साक्षात्कार

    May 7, 2026

    Major Police Action : उड़ीसा से महाराष्ट्र तस्करी का खुलासा, NH-53 पर 1.14 करोड़ का गांजा जब्त

    May 7, 2026

    Big Change In High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू’ अब बदली बेंचों में होगी अहम मामलों की सुनवाई

    May 7, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : बेटे की मौत से टूटा पिता’ मंदिर में काटकर अर्पित की अपनी जीभ, इलाके में सनसनी

    May 7, 2026

    नगर निगम में बड़ा बदलाव’ प्रशासन को मजबूत करने के लिए सचिन तिवारी को अहम दायित्व

    May 7, 2026

    IPL Ticket Scam : नकली स्क्रीनशॉट और फर्जी टिकटिंग पोर्टल का बोलबाला, फैंस के बैंक खाते हो रहे खाली

    May 7, 2026

    CG Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेज में होगा चयन , विशेषज्ञों की टीम करेगी डॉक्टरों का साक्षात्कार

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.