जांजगीर-चांपा, 30 मई 2025। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) ने आज रक्षित केंद्र जांजगीर में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और टर्नआउट का जायजा लिया। परेड के दौरान उन्होंने सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास
परेड समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित अधिकारियों व जवानों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बलवा नियंत्रण की स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया, जिससे जवानों की तत्परता और दक्षता सुनिश्चित हो सके।
निष्पक्ष व पारदर्शी पुलिसिंग का संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने परेड में उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इन अधिकारीगण की रही उपस्थिति:
-
श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
-
श्री उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)
-
श्री जितेंद्र खूंटे, डीएसपी
-
श्रीमती कविता ठाकुर, डीएसपी
-
श्री विजय पैकरा, डीएसपी (मुख्यालय)


