Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मनरेगा से पशुपालन को मिला नया आधार, रामनारायण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
    Chhattisgarh

    मनरेगा से पशुपालन को मिला नया आधार, रामनारायण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

    News EditorBy News EditorMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 30 मई 2025/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने ग्राम नवगवां के किसान श्री रामनारायण साहू की ज़िंदगी में नई उम्मीद की किरण जगाई है। पशुपालन से जीवनयापन कर रहे श्री साहू को मनरेगा के अंतर्गत व्यक्तिगत हितग्राही कार्य के रूप में पक्का पशु शेड का निर्माण कराया गया, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पशुओं की देखरेख भी बेहतर हो पाई है।
    जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नवगवां के श्री रामनारायण साहू के पास कुल 18 भैंसे हैं, जिन्हें पहले कच्चे शेड में रखना पड़ता था। वर्षा व ग्रीष्म ऋतु में जानवर बीमार पड़ते थे, जिससे दूध उत्पादन प्रभावित होता था। उन्होंने ग्राम पंचायत से पक्का शेड निर्माण की मांग की, जिसे ग्राम पंचायत से मंज़ूरी मिलने के बाद जनपद पंचायत से जिला पंचायत प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया। जिला पंचायत से 76 हजार 122 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिस कार्य में मनरेगा के श्रमिकों ने काम करते हुए 37 मानव दिवस का सृजित किया। पशु शेड का निर्माण होने के बाद अब पशु स्वस्थ रहते हैं, रामनारायण बताते हैं कि पशुओं के लिए बेहतर शेड मिलने से अब प्रतिदिन 20 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है। प्रतिदिन 10 लीटर दूध बेचकर श्री साहू 12,000 रूपए मासिक आमदनी अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ उन्हें दूध से 2 किलो खोवा बनाकर 7 हजार 500 मासिक अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। प्रतिदिन प्राप्त गोबर का उपयोग खाद के रूप में फसलों में करने से उन्हें बाहर से ज्यादा खाद नहीं खरीदनी पड़ रही है तो दूसरी ओर गोबर से कंडे का उपयोग ईंधन के रूप में किया जा रहा है। श्री साहू ने बताया कि अब पशुओं को बारिश और धूप से राहत मिली है। वे कम बीमार होते हैं और दूध उत्पादन पहले से अधिक है। इस आमदनी से पशुओं के लिए चारा खरीदता हूँ और घरेलू खर्च भी सहज हो पाया है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026

    Major Action By Security Forces : इनामी नक्सली मिसिर बेसरा चारों ओर से घिरा, ऑपरेशन तेज

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पारिवारिक विवाद बना वजह , पिता की प्रताड़ना और कर्ज के बोझ से तंग आकर घर छोड़कर भागा था बेटा

    April 29, 2026

    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026

    Major Action By Security Forces : इनामी नक्सली मिसिर बेसरा चारों ओर से घिरा, ऑपरेशन तेज

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.