Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लगन और धैर्य के साथ मेहनत करने से सफलता निश्चित मिलेगी – कलेक्टर
    Chhattisgarh

    लगन और धैर्य के साथ मेहनत करने से सफलता निश्चित मिलेगी – कलेक्टर

    News EditorBy News EditorJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 05 जून 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में जेईई एवं नीट की निःशुल्क कोचिंग के लिए कक्षा ग्यारहवीं में नव प्रवेशी विद्यार्थियों से कहा कि लगन और धैर्य के साथ कार्य करने से अवश्य सफलता मिलती है। आकांक्षा आवासीय विद्यालय के लिए चयनित बच्चों की क्लासेस आज से ही प्रारम्भ की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन किया।
    कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षा आवासीय विद्यालय में आपको अपनी तैयारी के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहाँ आपको बेहतर ढंग से पढ़ाई करनी है। आप सब अपने घर को छोड़कर जिस उद्देश्य के लिए यहाँ आये हैं। उसे पूरा करने के लिए जुट जायें। यहाँ आपको किसी भी प्रकार की असुविधा नही होगी। उन्होंने संस्था में बारहवी में अध्ययनरत बच्चों से भी उनके रिज़ल्ट एवं टेस्ट में परफ़ॉर्मेंस के बारे में उनसे पूछा और मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर एवं नोडल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान, समन्वयक श्री दीपक कुमार यादव, प्रभारी प्राचार्य विक्रांत साहू एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।
    सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए जांजगीर चांपा जिले में जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षा कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को 2 वर्ष का निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण जिले के छात्र छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष मई माह में प्रवेश परीक्षा ली जाती है। जून माह से कक्षाएं प्रारंभ हो जाती है।

    35 में 21 जेईई एडवांस के लिए हुए क्वालीफाइड

    आकांक्षा आवासीय विद्यालय में प्राप्त कोचिंग के माध्यम से सत्र 2024-25 में 35 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन की परीक्षा दी और इनमें से 21 जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाईड हुए हैं। 5 विद्यार्थियों के 90 से अधिक परसेंटाईल है। 18 छात्र- छात्रा इस वर्ष 4 मई को आयोजित नीट परीक्षा में शामिल हुए है जिनका परीक्षा परिणाम आना बाकी है।

    अभिभावकों के साथ की गई काउंसिलिंग

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के दिशा निर्देश पर आकांक्षा आवासीय कोचिग संस्थान में सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु प्रावीण्य (मेरिट), चयन सूची से चयनित छात्र-छात्राओं की काऊंसलिंग को आकांक्षा आवासीय विद्यालय, जिला पंचायत परिसर में की गई। जिसमे नव चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों से पृथक पृथक चर्चा कर उन्हें विद्यालय की व्यवस्था, नियम, अध्यापन सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। विदित हो कि आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 11वीं कक्षा में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम में चयन हेतु 16 मई 2025 दिन शुक्रवार को आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें चयनित छात्र/छात्रायें अपने अभिभावक के साथ यहाँ उपस्थित हुए

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.