कोरबा। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए नियमित बस सुविधा की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कलेक्टर कोरबा को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर 5 बसों की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, तो छात्र संगठन पुराने कॉलेज भवन को तोड़े जाने की कार्यवाही को रोकने के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


