Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jhiram Valley Naxal Attack : झीरम घाटी केस अंतिम दौर में, आज होगी अंतिम बहस’ फैसले पर टिकी निगाहें

    August 10, 2026

    CG Accident : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, रेलिंग से टकराकर एक की मौत’ 5 घायल

    August 10, 2026

    थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद हानिया आमिर संग काम कर रहे दिलजीत? फोटो में लोगों को दिखी पाकिस्तानी हसीना
    Entertainment

    ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद हानिया आमिर संग काम कर रहे दिलजीत? फोटो में लोगों को दिखी पाकिस्तानी हसीना

    News EditorBy News EditorJune 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से दिलजीत दोसांझ ने कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दिलजीत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके साथ नीरू बाजवा और फिल्म के अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। लेकिन, इन तस्वीरों की तब चर्चा शुरू हो गई, जब लोगों ने दावा किया कि इन तस्वीरों में उन्होंने हानिया आमिर को भी स्पॉट किया है, जो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। यूजर्स के इन दावों के बाद दिलजीत की शेयर की गई ये तस्वीरें और भी चर्चा में आ गई हैं।

    दिलजीत की फोटो में हानिया आमिर?

    दिलजीत दोसांझ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आ रही हैं। दिलजीत ने सीधे तौर पर तो हानिया आमिर को बीटीएस फोटोज में शामिल नहीं किया है, लेकिन फोटोज में एक्ट्रेस को कुछ यूजर्स ने स्पॉट करने का दावा किया है। यूजर्स का कहना है कि दिलजीत द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज में जो पहली फोटो है, उसमें नीरू बाजवा के पीछे हानिया आमिर भी हैं। वहीं कुछ का मानना है कि सिंगर की टी-शर्ट में हानिया की तस्वीर है। हालांकि, फोटो में हानिया की साफ तौर पर झलक नहीं दिखाई दे रही है।

    Diljit Dosanjh

    इस फोटो को लेकर भी सस्पेंस में यूजर

    दिलजीत दोसांझ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक अन्य ने भी फिल्म में हानिया आमिर के होने, नहीं होने पर सस्पेंस खड़ा कर दिया है। सिंगर की शेयर की गई फोटोज में से वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं, जिसने ब्लैक साड़ी पहन रखी है। इस लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसकी कद-काठी हानिया आमिर जैसी ही है। ऐसे में यूजर कमेंट करते हुए लगातार सिंगर से फिल्म में हानिया आमिर के होने और नहीं होने को लेकर सवाल कर रहे हैं। कई ने पूछा कि क्या अब भी पाकिस्तानी हसीना इस फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि भारतीय कलाकारों पर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लग चुका है।

    कौन है टी-शर्ट में नजर आई महिला?

    इस बीच दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिससे एक बात तो साफ हो चुकी कि सिंगर की तस्वीर में जो महिला दिखाई दे रही है, वो हानिया आमिर नहीं हैं। दिलजीत की फोटो में नजर आई जिस महिला को लोग हानिया समझ रहे हैं, वह दरअसल मलेशियन एक्ट्रेस मिशेल योह हैं।

    सरदार जी 3 का हिस्सा थीं हानिया आमिर

    बता दें, जिस समय दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सरदार जी 3’ का ऐलान हुआ था, पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हानिया आमिर भी फिल्म का हिस्सा थीं। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर FWICE ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लेटर लिखकर साफ कर दिया कि अगर कोई भी भारतीय, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है तो उन पर देशद्रोह का केस होगा।

    भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन

    भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन के बाद ऐसी खबरें थीं कि ‘सरदार जी 3’ से हानिया आमिर को बाहर कर दिया गया है। लेकिन, अब सिंगर की नई तस्वीरों को देखने के बाद यूजर जो दावा कर रहे हैं, उसे लेकर फिर हलचल मचने लगी है। हालांकि, अब तक दिलजीत या फिल्म से जुड़े किसी अन्य मेंबर की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आमिर खान-गौरी स्प्रैट बने हमसफर, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी

    July 5, 2026

    Prince Narula-Yuvika News : क्या Prince Narula और Yuvika Chaudhary की शादी में सब ठीक नहीं? फैंस ने सोशल मीडिया पर पकड़े कई संकेत

    July 4, 2026

    Pranit More 370 Biryani Controversy : बिरयानी विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, मेडिकल कॉलेज कर सकता है सख्त कदम

    June 13, 2026

    Mouni Roy’ की एंट्री से चमका CCPL, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

    June 3, 2026

    एनटीआर का किलर स्वैग , ‘ड्रैगन’ के टीज़र में Junior NTR का वायलेंट लुक देख कांप उठेंगे दुश्मन

    May 20, 2026

    Akshay Kumar : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की नई पारी’ 35 साल के करियर के बाद ‘भूत बंगला’ से हॉरर-कॉमेडी में धमाकेदार वापसी

    April 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Jhiram Valley Naxal Attack : झीरम घाटी केस अंतिम दौर में, आज होगी अंतिम बहस’ फैसले पर टिकी निगाहें

    August 10, 2026

    CG Accident : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, रेलिंग से टकराकर एक की मौत’ 5 घायल

    August 10, 2026

    थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

    August 10, 2026

    CG Crime News : बिलासपुर में कथित काला जादू केस में नया अपडेट, चीफ जस्टिस की तस्वीर से जुड़े मामले में 3 आरोपी अब भी फरार

    August 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.