Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन 3 राशियों को प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन 3 राशियों को प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 11, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    11 June 2025 Ka Rashifal – आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज स्नान दान की पूर्णिमा है। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 11 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज संत कबीर जयंती है। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहयता मिलेगी। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। लक्ष्मी माता की कृपा से धन की प्राप्ति हो सकती है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे , घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप

    अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जायेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए एक – दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगें। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस
    मिल सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, आप किसी संस्था से भी जुड़ेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है, आप उनसे अपनी कुछ निजी बातें शेयर कर सकते हैं, मन हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज
    किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती हैं। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जायेगा, साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। आज ऑफिस की किसी मीटिंग में आपको जाना पड़ेगा और आप अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। आज आपके आस-पास
    के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनिअर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के
    साथ आनंददायक समय बीतेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि- आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाएगा, जिससे कुछ बदलाव होना संभव है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि- आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आज जीवनसाथी आपको एक बड़ी खुशखबरी देंगे, परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी और इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग
    मिलेगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद
    दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद लेगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-  आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी काम में माता- पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे एवं काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि- आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटेड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे,  इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    • शुभ रंग- नेवी ब्लू
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    CG NEWS : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

    May 4, 2026

    Chhattisgarh Job Fair : छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट , 186 पदों के लिए 6 मई को जुटेंगी दिग्गज कंपनियां

    May 4, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

    May 4, 2026

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

    May 4, 2026

    Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट

    May 4, 2026

    Big Police Action : ‘सायलेंट 777’ ऐप से चल रहा IPL सट्टा, 4 सटोरी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.