Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रेग्नेंट हैं शूरा, खुशी से फूले नहीं समा रहे अरबाज खान, दूसरी बार बनेंगे पापा, बोले- नर्वस हूं
    Entertainment

    प्रेग्नेंट हैं शूरा, खुशी से फूले नहीं समा रहे अरबाज खान, दूसरी बार बनेंगे पापा, बोले- नर्वस हूं

    News EditorBy News EditorJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सलमान खान के परिवार से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्टर के भाई, अभिनेता और निर्माता अरबाज खान एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। उनके जीवन में ये मौका दूसरी बार आया है। उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद अरबाज ने एक हालिया इंटरव्यू में की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों को इसके बारे में बताया है। इस दौरान वो काफी उत्साहित हैं और कैसा फील कर रहे हैं, ये भी उन्होंने साझा किया है। 57 वर्षीय अरबाज पापा बनने की खुशी के चलते उत्साहित और नर्वस दोनों हैं। उन्होंने इस बारे में क्या-क्या कहा, चलिए आपतो बताते हैं।

    अरबाज ने दी खुशखबरी

    हाल ही में सोशल मीडिया पर शूरा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी बॉडी लैंग्वेज और लुक्स को देखकर लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए, अरबाज खान ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में खुद इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो दोबारा पापा बनने वाले हैं और इसको लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। अरबाज ने कहा, ‘हां, यह सच है। मैं इस जानकारी से इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि यह अब सामने आ ही गया है। हमारा परिवार इस बारे में जानता है और अब बाकी लोगों को भी पता चल गया है। यह हमारे जीवन का बेहद रोमांचक दौर है। हम दोनों बेहद खुश और उत्साहित हैं और अपने जीवन में इस नए जीवन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।’

    कैसा फील कर रहे हैं अरबाज?

    बाप बनने की इस नई शुरुआत को लेकर अरबाज थोड़े नर्वस भी हैं, लेकिन उनका उत्साह कहीं अधिक है। उन्होंने आगे कहा, ‘हर कोई इस अनुभव से पहले थोड़ा घबराता है। मेरे लिए यह एक बार फिर से नया एहसास है। मैं बहुत खुश हूं और बेसब्री से इस नई जिम्मेदारी और आनंद की ओर देख रहा हूं। यह मुझे फिर से एक खास उद्देश्य का एहसास दे रहा है और मैं इसे पूरी तरह एंजॉय कर रहा हूं।’ अरबाज और शूरा की इस नई यात्रा के लिए प्रशंसकों और इंडस्ट्री से उन्हें खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। खान परिवार के लिए यह निश्चित ही जश्न का मौका है।

    कब हुई थी शूरा से शादी

    बता दें, अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। दोनों का 22 वर्षीय बेटा है जिसका नाम अरहान खान है। एक्टर अपने बेटे से खास बॉन्ड शेयर करते हैं और अक्सर उसके साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। अब एक्टर दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं। याद दिला दें कि अरबाज खान ने शूरा से दिसंबर 2023 में शादी की थी। शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों के बीच रवीना टंडन मैचमेकर का काम किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Pranit More 370 Biryani Controversy : बिरयानी विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, मेडिकल कॉलेज कर सकता है सख्त कदम

    June 13, 2026

    Mouni Roy’ की एंट्री से चमका CCPL, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

    June 3, 2026

    एनटीआर का किलर स्वैग , ‘ड्रैगन’ के टीज़र में Junior NTR का वायलेंट लुक देख कांप उठेंगे दुश्मन

    May 20, 2026

    Akshay Kumar : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की नई पारी’ 35 साल के करियर के बाद ‘भूत बंगला’ से हॉरर-कॉमेडी में धमाकेदार वापसी

    April 18, 2026

    Asha Bhosle Death : संगीत जगत को बड़ा झटका’ आशा भोसले नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    April 12, 2026

    Ulka Gupta Interview 2026 : 300:1 का मुकाबला , उल्का गुप्ता के ‘झांसी की रानी’ बनने के पीछे की वो अनसुनी दास्तां, जो आप नहीं जानते

    April 5, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026

    कोरिया BJP हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा कसता गया, 3 और आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.