Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश

    June 25, 2026

    CG BREAKING : छात्रों को मिला न्याय, रीचेकिंग के बाद 10वीं और 12वीं की टॉप लिस्ट में बढ़े नाम

    June 25, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर बरसाएंगी धन, आज रुके हुए कार्यों को भी मिलेगी गति, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर बरसाएंगी धन, आज रुके हुए कार्यों को भी मिलेगी गति, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 27, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज के दिन ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढ़िया रहने वाली है, घर में ख़ुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल- पहल बनी रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्र जीवन से संबधित समस्या का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज के द्वारा आज आपको प्रोत्साहन राशि की प्राप्ति हो सकती है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 01

    वृष राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको सगे-संबधियों से शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च से आज आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होगी, जिससे आज आप अपने काम को दोगनी रफ़्तार से करेंगे। देवी लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन खास है, आज आपको एक अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा मिलेगी, जिससे आप अपने काम में नयापन लाने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 02

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। आज आपके ऊपर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वालों को आज बढ़िया डील मिलेगी। रिश्तो में चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उनको अच्छे स्कूल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है, सीनियर का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 03

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको इलेक्ट्रोनिक बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से जुडी समस्या का समाधान मिलेगा। अभिनय क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक सम्मलेन में भाग ले सकते हैं। रिसर्च की दुनिया में आज आप कमाल का अनुभव करेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। आज आपको किसी दोस्त से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 04

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टि से आपके लाभ की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी दिनचर्या में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन – जायदाद से जुड़े किसी मसले का समाधान हो सकता है। सामाजिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होगी, जिससे राजनीति में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद आपमें एक नई सोच आएगी। देवी लक्ष्मी की आराधना करें, सब ठीक होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 05

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप जो भी करेंगे उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी का इन्तजार का कर रहे व्यक्तियों को आज बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले लोग आज नये आयाम को स्थापित करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो भी व्यक्ति राजनितिक जीवन की शुरुआत करना चाहते है, आज उनको बढ़िया मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 06

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी रूचि अध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आप लोग किसी नये काम की शुरुआत कर सकते है। शिक्षकों को अपने सीनियर से मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी, जिससे सामाजिक स्तिथि मजबूत होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आप लोग साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 07

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपना ज्यादा समय पढ़ने-लिखने में बिताएंगे। हास्य कलाकारों को आज अपनी कला को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। जो व्यक्ति प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, पारिवारिक स्तिथि अच्छी रहेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने वाला है, आज आप अपने लिए समय निकालेंगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से हो सकती है, पुरानी यांदे तरोताजा होंगी। किसी जरुरी काम से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 08

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। सोने-चांदी का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कहीं बाहर जा सकते है। विदेश में रह रहे व्यक्तियों को घर आने का मौका मिलेगा। आज आप समय का सदुपयोग करते हुए कार्य को आगे बढ़ाएंगे। शादीशुदा लोगों को आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता प्राप्त होगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 09

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अचानक किसी व्यक्ति के माध्यम से बड़ा धन लाभ होगा। जिससे आपकी जिन्दगी बदल जाएगी, आप सोच में पड़ जायेंगे कि ये सब कैसे हो गया। रिश्तों में मधुरता आएगी, बच्चों के प्रति सवेंदनशील रहेंगे। आज आपमें एक अलग ही उर्जा का संचार होगा, रोज की अपेक्षा आज आप बेहतर स्थिति में होंगे। डिजिटल दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को आज एक ऊँचा मुकाम हासिल होगा। आज आपकी मुलाकात किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आप धन्य हो जायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आज आपको खान – पान का ध्यान रखना चाहिए।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 02

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी , बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हए व्यक्तियों को आज पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओ का समाधान होगा, उनको अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

    • शुभ रंग- आसमानी नीला
    • शुभ अंक- 07

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से व्यापार में लाभ की स्तिथि ठीक रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, घर – परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे , सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, संतुलित भोजन ग्रहण करें। जो भी व्यक्ति नए काम की शुरुआत करना चाहतें है , आज उनके लिए बढ़िया दिन है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक-05
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश

    June 25, 2026

    CG BREAKING : छात्रों को मिला न्याय, रीचेकिंग के बाद 10वीं और 12वीं की टॉप लिस्ट में बढ़े नाम

    June 25, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त

    June 25, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

    June 25, 2026

    सभी पीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    June 25, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    June 25, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश

    June 25, 2026

    CG BREAKING : छात्रों को मिला न्याय, रीचेकिंग के बाद 10वीं और 12वीं की टॉप लिस्ट में बढ़े नाम

    June 25, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त

    June 25, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

    June 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.