Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल ने लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापसी हेतु ‘MRM’ मैकेनिज़्म की दी विस्तृत जानकारी

    August 8, 2026

    नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    August 8, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार विद्युत कंपनियों में रोजगार के खुलेंगे नए व्दार

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 8 मकान बह गए, 9 लोग लापता; आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट
    Featured

    हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 8 मकान बह गए, 9 लोग लापता; आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट

    News EditorBy News EditorJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिमाचल : बाढ़-बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश से भारी तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां मंडी के धर्मपुर, लौंगणी में बादल फटने की खबर है। बताया जा रहा है कि करसोग घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं जिसमें 7 से 8 मकान बह गए हैं। कई इलाकों में गाड़ियां बह गई हैं और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, कुल्लू की बंजार घाटी में तीर्थन नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है जहां बाढ़ बारिश के बाद दर्जनों रास्ते टूट गए हैं।

    करसोग में सैलाब ने पलट दी गाड़ी 

    करसोग के मेगली में नाले का पानी गांव से होकर बहने लगा जिससे लगभग 8 घर और दो दर्जन गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। पंडोह में नाला इतने रौद्र रूप में बहा कि पानी गांव में भर गया जिसके बाद कई घरों के लोग आधी रात को मुख्य सड़क पर पहुंच गए। पंडोह स्थित पुलिस कैंप ने लोगों को रहने के लिए जगह उपलब्ध करवाई।

    धर्मपुर में नदी का पानी लगभग 20 फुट ऊपर वहने लगा जिससे बाजार और बस अड्डा जलमग्न हो गया। थुनाग में मुख्य बाजार की सड़क में ही नाला बहने लगा। लोगों के घरों में पानी, घुस गया, जिससे लोगों नें जागकर ही रात काटी। कई इलाकों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण लोगों को अपनी निजी संपत्ति का नुकसान झेलना पड़ा है, वहीं सड़कों पर यातायात भी बाधित हो गया है।

    हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारी बारिश से जहां नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं पहाड़ों को दरकने और सड़कों पर मलबा आने से लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 01 जुलाई से 06 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

    mandi rain

    घरों से बाहर न निकलने की अपील

    जिला प्रशासन मंडी ने स्थानीय लोगों और टूरिस्ट से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रशासन ने आगाह किया है कि अगले कुछ घंटों में बारिश और तेज हो सकती है ऐसे में यात्रा से बचें। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल ने लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापसी हेतु ‘MRM’ मैकेनिज़्म की दी विस्तृत जानकारी

    August 8, 2026

    नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    August 8, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार विद्युत कंपनियों में रोजगार के खुलेंगे नए व्दार

    August 8, 2026

    * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    August 8, 2026

    CG Weather Update :  राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

    August 8, 2026

    08 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल ने लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापसी हेतु ‘MRM’ मैकेनिज़्म की दी विस्तृत जानकारी

    August 8, 2026

    नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    August 8, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार विद्युत कंपनियों में रोजगार के खुलेंगे नए व्दार

    August 8, 2026

    * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.