Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Ranchi Student Protest : रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, तेज बारिश के बावजूद विधानसभा के बाहर जमे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    CG Crime News : हॉस्टल में पसरा मातम’ जहरीले सांप के डंसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 का इलाज जारी

    August 10, 2026

    Jharkhand Student Protest : विधानसभा में प्रदर्शनकारियों की एंट्री से हड़कंप, आंसू गैस के बाद हालात तनावपूर्ण

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बौखलाहट में कायराना हरकत : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की युवक की हत्या, इधर जंगल में IED की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल
    Featured

    बौखलाहट में कायराना हरकत : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की युवक की हत्या, इधर जंगल में IED की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

    News EditorBy News EditorJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर: जिले में नक्सलियों की कायराना हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज एक ओर जहां मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटनाएं ऐसे समय हुई जब सुरक्षाबल राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं और कई क्षेत्रों को नक्सलमुक्त घोषित किया जा चुका है।

    मुखबिरी के शक में युवक की हत्या

    पहली घटना उसूर थाना क्षेत्र के पेरमपल्ली गांव की है, जहां नक्सलियों ने कवासी हूँगा नामक युवक को बीते मंगलवार देर रात मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को युवक पर पुलिस की मुखबिरी का शक था। यह घटना उस वक्त हुई जब गांव के अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। हत्या के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

    गौरतलब है कि बीते महीने भी नक्सलियों ने बीजापुर के पेद्दाकोरमा में तीन और पामेड़ क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में भय का माहौल बना रही हैं।

    बीजापुर एसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि, “पुलिस टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। प्रथम दृष्टया अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और जैसे ही तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।”

    IED की चपेट में आकर ग्रामीण घायल

    दूसरी घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र की है, जहां पेगड़ापल्ली गांव का रहने वाला विशाल गोटे मंगलवार शाम सिराकोंटा और दम्पाया के बीच जंगल में फुटू (जंगली कंदमूल) लेने गया था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया। IED को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी चपेट में निर्दोष ग्रामीण आ गया।

    घायल विशाल गोटे को पहले मद्देड़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    सुरक्षाबलों के एक्शन से बौखलाए नक्सली

    गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार ने नक्सलवाद के सफाए को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक देश से माओवाद का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा। इसके मद्देनजर दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और राजनांदगांव जैसे अति नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशनों की संख्या में तेजी आई है। खुफिया जानकारी और तकनीकी संसाधनों के ज़रिए माओवादी नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है। कई शीर्ष नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या सरेंडर कर चुके हैं। यही वजह है कि जैसे-जैसे यह डेडलाइन नजदीक आ रही है, नक्सलियों में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है और वह इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे है।

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में बयान दिया कि मानसून के दौरान भी एंटी नक्सल ऑपरेशन बिना किसी विराम के जारी रहेगा। सामान्यतः बरसात में जंगलों में अभियान धीमा पड़ जाता है, लेकिन इस बार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Ranchi Student Protest : रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, तेज बारिश के बावजूद विधानसभा के बाहर जमे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    CG Crime News : हॉस्टल में पसरा मातम’ जहरीले सांप के डंसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 का इलाज जारी

    August 10, 2026

    Jharkhand Student Protest : विधानसभा में प्रदर्शनकारियों की एंट्री से हड़कंप, आंसू गैस के बाद हालात तनावपूर्ण

    August 10, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में भक्तिमय होगा माहौल’ बम्हनीडीह में अनिरुद्धाचार्य महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा

    August 10, 2026

    Public Holiday in CG : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, स्कूल-कॉलेज समेत कई संस्थान रहेंगे बंद

    August 10, 2026

    CG News : नरहरा वाटरफॉल में टला बड़ा हादसा’ तेज धारा में फंसे दो युवकों ने रेलिंग पकड़कर बचाई जान

    August 10, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Ranchi Student Protest : रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, तेज बारिश के बावजूद विधानसभा के बाहर जमे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    CG Crime News : हॉस्टल में पसरा मातम’ जहरीले सांप के डंसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 का इलाज जारी

    August 10, 2026

    Jharkhand Student Protest : विधानसभा में प्रदर्शनकारियों की एंट्री से हड़कंप, आंसू गैस के बाद हालात तनावपूर्ण

    August 10, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में भक्तिमय होगा माहौल’ बम्हनीडीह में अनिरुद्धाचार्य महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा

    August 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.