Saturday, July 5, 2025

जांजगीर-चांपा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जय कुमार साहू और उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह की नवीन पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक जय कुमार साहू को पूर्व में प्रभारी मानव तस्कर निरोधक इकाई (Anti Human Trafficking Unit) जांजगीर के रूप में स्थानांतरित किया गया था। उनके इस स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें अब थाना प्रभारी विर्रा के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, जो वर्तमान में थाना प्रभारी विर्रा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब मानव तस्कर निरोधक इकाई (Anti Human Trafficking Unit) जांजगीर का प्रभारी बनाया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश क्रमांक/पुअ/जांघां/स्थापना /328/2025 दिनांक 05 जुलाई 2025 को जारी किया गया। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सर्व राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित थाना व इकाई प्रभारी को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -