Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    09 August 2026 Horoscope : श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    August 9, 2026

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: इस राशि को आज हो सकती है बड़ी समस्या, संभलकर रहने की है जरूरत; पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: इस राशि को आज हो सकती है बड़ी समस्या, संभलकर रहने की है जरूरत; पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 6, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि व रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 27 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 42 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरिशयनी एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगें, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। आज महिलाओं को खुद के लिए समय मिलेगा, जिससे वो पसंद का काम कर पाएंगी। छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है , उनको पढाई में शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ ख़ूब इंजॉय करेंगे, उनको घुमाने मार्केट भी ले जा सकते है जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 09

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज आपके वो सारे काम बनेगे जिनके लिए आप इतने दिनों से परेशान थे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा , माता – पिता के आशीर्वाद से सब ठीक होगा। वकीलों के लिए आज अच्छा दिन है , आज उनको केस से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से राहत मिलेगी, जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। आज आपके घर पर विशेष आयोजन के लिए, गुरुजनों का आगमन होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 05

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। छात्रों को आज अपने सहपाठी का सहयोग मिलेगा, जिससे उनका छूटा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज ऑफिस में आपके बॉस किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा करेंगें। आज आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है, जिनको मीठे की समस्या है, आज उनको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 03

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना सकते है, आज आपको बढ़िया डील मिलने की संभावना है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक सम्पत्ति को लेकर चल रहे किसी मामलें में आज उसका समाधान होगा। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय आध्यात्म में बिताएंगे , जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज आपके दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते है, उनके साथ मिलकर आप बहुत इंजॉय करेंगें। कुल – मिलाकर आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 07

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वालों को आज बड़ा ऑफर मिलने वाला है। आज आप भौतिक सामान की खरीदारी करने जा सकते है। शादीशुदा रिश्तों में सुधार होगा , जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज बच्चे किसी बात को लेकर जिद कर सकते है , आप उनको प्यार से समझाएं। लवमेट के लिए आज अच्छा दिन है , आज आप लोग खूब इंजॉय करेंगें। राजनीति में कार्य करने वाले व्यक्तियों को आज अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आपको बेहतर महसूस होगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 04

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज नए मार्ग प्रशस्त होंगें , जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कर्ज में डूबे हुए व्यक्तियों को आज कर्ज से राहत मिलने वाली है। आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है। आज आपको काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपनी दिनचर्या से जुड़े सारे काम समय रहते पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा , बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कहीं बाहर जा सकते है। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 06

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपको भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहित व्यक्तियों को आज, विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आएगा, जिन लोगों को अच्छे घर फ़्लैट की तलाश थी, आज उनको बढ़िया डील मिलेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार की घर आने की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। बच्चे आपके काम में हाथ बटायेंगे, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको अपनी परवरिश पर गर्व महसूस होगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 01

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप टीवी डिबेट में बहुत अच्छे से परफोर्म करेंगे, विरोधियों को अपने सामने टिकने नहीं देंगे। नौकरी का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को, आज अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ने–लिखने में बिताएंगे। छात्र जीवन से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है, समाज में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आपको बच्चों के माध्यम से विशेष सूचना मिल सकती है।

    • शुभ रंग- सुनहरा
    • शुभ अंक- 08

    धनु राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है। किसी शारीरिक समस्या से आपको निजात मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आज आप डिनर पर जायेंगे। साइबर सुरक्षा से जुड़े व्यक्तियों को आज एक अहम जानकारी मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों को आज किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन चलाते समय थोडा ध्यान रखें, जिससे आप भी सुरक्षित रहे और लोगो को भी सुरक्षित रखें। स्टूडेंट को आज स्कूल में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 05

    मकर राशि

    आज का दिन मिला–जुला रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके बच्चे आपसे अपनी प्रॉब्लम शेयर करेंगें, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को वरिष्ठ व्यक्तियों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप फैमली के साथ टूर प्लान कर सकते है , जिससे सब खुश होंगे। स्वास्थ्य संबधी किसी समस्या को लेकर आज आपको थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है, उनको आज सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 09

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आपमें कमाल का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चे अच्छे से पढाई करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगें। लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। महिलाएं आज खुद के लिए समय निकालकर कहीं घूमने जा सकती है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक–ठाक रहेगा। आज आप अपने बेटे के साथ मिलकर व्यापार को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। आज आप किसी सामूहिक समारोह में शामिल हो सकते है। आज आपको मानसिक उलझन से राहत मिलेगी, जिससे आपका काम में मन लगेगा। छात्र आज किसी डिप्लोमा में प्रवेश ले सकते है। आज आप रोजगार में नए अवसरों का सृजन करेंगे, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

    • शुभ रंग- स्काई ब्लू
    • शुभ अंक- 03
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    09 August 2026 Horoscope : श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    August 9, 2026

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026

    कोरबा में चोरों का आतंक’ मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ₹10 हजार ले उड़े, CCTV में दिखे 3 आरोपी

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    09 August 2026 Horoscope : श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    August 9, 2026

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.