Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सरकार की योजना बनी किसानों की ताकत, छबिलाल को सुलभ दरों पर मिला खाद और बीज
    Chhattisgarh

    सरकार की योजना बनी किसानों की ताकत, छबिलाल को सुलभ दरों पर मिला खाद और बीज

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 06 जुलाई 2025
    बरसात की पहली फुहारों के साथ खेतों में हरियाली की आस भी लौट आई है। मिट्टी जीवनदायिनी बनी है और किसान अपने सपनों को साकार करने खेतों में जुट गए हैं। इस नए उमंग और उत्साह के पीछे सरकार की वे योजनाएं हैं, जो समय पर और जमीन पर क्रियान्वित हो रही हैं।
    छत्तीसगढ़ शासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रदेशभर के किसानों को अब खेती के लिए आवश्यक बीज और उर्वरक न्यूनतम मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आई है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।
    इसी योजना का लाभ उठाया कोरबा जिले के चोरभट्टी गांव के किसान श्री छबिलाल ने, बरसात के ठीक बाद जब खेतों में बुवाई का समय आया, तब वे शासकीय सहकारी समिति, करतला पहुँचे। वहाँ से उन्होंने खरीफ फसल के लिए उन्नत धान बीज, यूरिया, डीएपी और अन्य आवश्यक उर्वरक प्राप्त किए। श्री छबिलाल बताते हैं सहकारी समिति में बहुत अच्छा प्रबंध है। किसी प्रकार की भीड़ नहीं थी, स्टाफ ने सहयोगपूर्वक सभी सामग्री उपलब्ध कराई। पहले प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में खाद-बीज लेना पड़ता था, अब सरकार की इस योजना से काफी राहत मिली है।
    छबिलाल जैसे किसान, जिनकी आय पूरी तरह कृषि पर निर्भर है, इस पहल से बेहद खुश हैं। सरकार ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी सहकारी समितियों में बीज और उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण पहले ही सुनिश्चित कर लिया है। साथ ही वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
    सहकारी समिति, करतला के कर्मचारियों ने बताया हमारा प्रयास है कि कोई भी किसान खाद और बीज की कमी के कारण खेती से वंचित न रहे। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
    सरकारी योजना का यह प्रभाव छोटे और सीमांत किसानों में विशेष रूप से देखने को मिल रहा है, जो अब सहकारी समितियों के माध्यम से उन्नत तकनीकों और समुचित पोषण के साथ फसल उत्पादन की ओर अग्रसर हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।
    श्री छबिलाल ने सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और छत्तीसगढ़ शासन का दिल से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हम जैसे किसानों की जरूरतों को समय पर समझा और हमें यह सुविधा दी। अब हमें सिर्फ मेहनत करनी है, बाकी सरकार ने खेती को आसान बना दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026

    CG NEWS : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी से गरमाया मामला

    August 8, 2026

    मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल ने लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापसी हेतु ‘MRM’ मैकेनिज़्म की दी विस्तृत जानकारी

    August 8, 2026

    नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026

    CG NEWS : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी से गरमाया मामला

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.