Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 16, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  बेहतर  रहने  वाला  है। आज  आपका  मन  भावनात्मक  तौर  पर  अधिक  मजबूत  रहेगा।  आज  आप  अपने किसी  सहकर्मी  या मित्र  की  सहायता  कर  सकते  हैं  जिससे  आपके  मन  को बहुत  संतुष्टि  मिलेगी। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर से हेल्प मिलेगी। व्यापार करने वाले  लोगों  के  लिए आज  दिन  बहुत  अच्छा  रहेगा। आप  अपने  व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते  है, उसमें  आप  को  लाभ  की  प्राप्ति  हो  सकती  है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 07

    वृष राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  ख़ास  रहेगा। व्यापार  को  बढ़ाने  के लिए  आप  कोई  नया  काम  भी  कर  सकते  हैं, जिसमें  आपको  धन  का  लाभ होगा। आज आपके  बॉस  आपसे  प्रसन्न  रहेंगे  तथा  वह  आपके  काम  को  देखकर आपकी  पदोन्नति  कर  सकते  हैं या फिर आपको  बोनस  इत्यादि  भी  दे  सकते  हैं। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी  के  साथ आपसी ताल – मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ भी आप इंजॉय करेंगें।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 01

    मिथुन राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  शानदार  रहने  वाला  है। आप का  मन  आज  किसी  बात  को  लेकर  बहुत  अधिक  प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिकता  से  अपने  मन  को  बहुत  अधिक  शांत  रखने  की  कोशिश  करेंगे। आज आप किसी व्यर्थ के काम को करने से बचें। जीवनसाथी  के  साथ  चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं, जो डिसीजन लेने में आपकी हेल्प करेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 04

    कर्क राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  ठीक-ठाक  रहेगा। आज आप बिजनेस में किसी भी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज आप ऑफिस में  मन लगाकर काम  करेंगे, आपके प्रमोशन के चांसेस बढ़ सकते हैं। आप  अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को आमंत्रित करेंगे। इस राशि के छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिसमें शिक्षकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। राजनैतिक कार्यों में आप अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 08

    सिंह राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  खुशियों  से  भरा  रहने  वाला  है। आपको  आज  समाज  में  मान  सम्मान  मिलेगा, जिससे  आपका  मन  बहुत  ही संतुष्ट रहेगा।  आपका  मन  धार्मिक  कार्यक्रमों  में  लगा  रहेगा। आप  किसी मंदिर में  दान  पुण्य  का  सामान  बांट  सकते  हैं। आज  आपको  आपके  ससुराल  पक्ष  से  कोई  बड़ी  खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 02

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक से बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां आएंगी। शादीशुदा रिश्तों में सामजस्य बना रहेगा, आप लोग शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आप किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा कण्ट्रोल रखें, जिससे आपके रिश्ते ख़राब न हों। महिलाएं आज घर को सजाने – सवांरने का काम करेंगी, जिससे उनका मूड अच्छा होगा। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ घूमने – फिरने जा सकते हैं, किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना भी खायेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 09

    तुला राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  अच्छा  रहने  वाला  है। जो लोग ऑटोमोबाइल के सेक्टर से जुड़े हैं, आज उनको बढिया धन लाभ होगा। आज आपके वे सारे काम पूरे होंगें, जिनके लिए आप इतनी मेहनत कर रहें हैं। आपको  किसी  प्रकार  की  बड़ी  उपलब्धि  प्राप्त  हो  सकती  है, जिसमें  आपका आत्मविश्वास  काफ़ी हद तक बढ़ेगा। आज आपका दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा, दिन भर की थकान के बाद आप बच्चों के साथ गेम खेलकर मन को हल्का करेंगें।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 04

    वृश्चिक राशि

    आज  का  दिन  फेवरेबल  रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरू करने की योजना बना सकते है, जिसमें पेरेंट्स का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा सा हेक्टिक भरा हो सकता है क्योंकि  नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज कोई सम्पत्ति का उलझा हुआ मामला, सुलझ सकता है जिससे आपको सुखद अनुभूति होगी। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और ज्यादा निखर कर आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 02

    धनु राशि

    आज का  दिन  आपके  लिए  लाभप्रद रहेगा। आज कपडे के व्यापारियों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आप बाजार खरीददारी करने जाएं तो सबसे पहले सामान की लिस्ट बना लें, जिससे व्यर्थ की चीजों को आप उठाकर न लें आयें। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन हुए हैं, घर में खुशहाली आएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर, किसी संगीत समारोह में जा सकती हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 01

    मकर राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  ठीक – ठाक  रहने  वाला  है। आज इलेक्ट्रोनिक का बिजनेस करने वालों को बढ़िया लाभ होगा। परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी  प्रसिद्धि  बहुत अधिक बढ़ सकती  हैं। नौकरी करने वाले आज सावधानी से काम करें, आपकी एक छोटी से गलती भी किसी काम को ख़राब कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 07

    कुम्भ राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  अनुकूल  बना  रहेगा।आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आज आपको संतान  के ऊपर गर्व करने का अवसर मिलेगा, आस – पास के लोग भी तारीफ करेंगें। यदि आप कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं,  तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके काम बन सकते  हैं। आज आप अपने घर पर पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिससे सबको ख़ुशी मिलेगी। आज आप रचनात्मकता से जुड़े कुछ कार्य कर सकते हैं, जिनमें आपको बढ़िया सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 08

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आप पैसों के मामलें में लेन – देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आप अपनी  माताजी  से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते  हैं, जिसे  वह पूरी करने की कोशिश करेंगी। जो  विद्यार्थी  विदेश जाकर  शिक्षा  ग्रहण  करना  चाहते  हैं,  उन्हें आज  किसी  संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा। आज आप किसी बुजुर्ग की मदद करेंगें, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 02
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.