Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 02

    वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढ़िया धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 08

    कर्क राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 04

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 07

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 03

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

    • शुभ रंग- मजेंटा
    • शुभ अंक- 01

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें।

    • शुभ रंग- इंडिगो
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 05

    मकर राशि

    आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 09

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 07
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026

    CG NEWS : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी से गरमाया मामला

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.