Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हसदेव नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ‘नमामि हसदेव सेवा समिति’ ने कोरबा में रिवर फ्रंट निर्माण की उठाई मांग
    Chhattisgarh

    हसदेव नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ‘नमामि हसदेव सेवा समिति’ ने कोरबा में रिवर फ्रंट निर्माण की उठाई मांग

    News EditorBy News EditorJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत को सौंपा ज्ञापन
    कोरबा। जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ‘नमामि हसदेव सेवा समिति’ ने एक अहम मांग उठाई है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को ज्ञापन सौंपकर दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक हसदेव नदी के दोनों किनारों पर विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट निर्माण की मांग की।
    समिति ने बताया कि हसदेव नदी न केवल कोरबा की जीवनरेखा है, बल्कि इसका धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्व है। वर्तमान में यह क्षेत्र अव्यवस्थित, असुरक्षित और प्रदूषण से ग्रसित होता जा रहा है, ऐसे में इसे सुंदर और व्यवस्थित रिवर फ्रंट में तब्दील करने की आवश्यकता है।
    समिति ने रिवर फ्रंट निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें प्रमुख रूप से घाटों का सौंदर्यीकरण अंतर्गत माँ सर्वमंगला मंदिर, श्री सर्वेश्वर मंदिर, शिवशक्ति माँ भवानी मंदिर सहित विभिन्न घाटों पर पक्की सीढिय़ाँ, रेलिंग और लाइटिंग की व्यवस्था, हसदेव आरती, भजन, योग एवं उत्सवों हेतु सांस्कृतिक मंच निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अभियान, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता हेतु पैदल पथ का निर्माण, सुरक्षा और निगरानी के लिए स्मार्ट लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, ठोस कचरा एवं सीवेज प्रबंधन अंतर्गत नालों पर चेम्बर सिस्टम, बायोफेंस या एसटीपी की व्यवस्था, जनसुविधा केंद्र के अंतर्गत शौचालय, वस्त्र परिवर्तन कक्ष, कूड़ादान आदि, खेल और मनोरंजन को बढ़ावा देने बच्चों के लिए झूले, पार्क और अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के अलावा, ट्रैफिक नियंत्रण और प्रबंधन हेतु पार्किंग और प्रशासनिक कार्यालय तथा सुरक्षा एवं अतिक्रमण नियंत्रण हेतु गार्ड रूम और सीमांकन बाउंड्री निर्माण की मांग रखी गई है। यह मांग पत्र जिले के विकास और हसदेव नदी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी पहल मानी जा रही है।
    समिति ने कहा कि यह रिवर फ्रंट आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्थायी पर्यावरणीय और सांस्कृतिक धरोहर बनेगा तथा कोरबा की गरिमा को नया आयाम देगा।
    समिति ने जताया सहयोग का संकल्प
    नमामि हसदेव सेवा समिति ने शासन-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा लगातार जन-जागरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जन संवाद जैसे कार्य किए जा रहे हैं और रिवर फ्रंट परियोजना में भी समिति सक्रिय भागीदारी के लिए तत्पर है।
    प्रतिनिधिमंडल में ये सदस्य रहे उपस्थित
    समिति के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, अध्यक्ष चन्द्र किशोर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, उपाध्यक्ष नरेश कुमार अरोरा एवं रवीन्द्र पाराशर, सचिव यशवंत कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह धंजल और विजय कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, आचार्य सह प्रमुख मोहनधर दीवान, पर्यावरण प्रमुख प्रकाश सिंह चाहल, श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रमुख अखिलेश भारती तथा सह प्रमुख मनीष मैत्री शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.