Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Hariyali Teej: आज है हरियाली तीज, जानें कैसे खोला जाता है व्रत, विधि और नियम
    Featured

    Hariyali Teej: आज है हरियाली तीज, जानें कैसे खोला जाता है व्रत, विधि और नियम

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज 27 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-शांति भी मांगती है। जबकि कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की मनोकामना को लेकर यह व्रत करती हैं। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है।

    इसे भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए काफी कठिन व्रत किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि हरियाली तीज व्रत के क्या नियम और विधि हैं?

    हरियाली तीज का महत्व

    यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर करती हैं, वहीं कन्याएं सुयोग्य और काबिल जीवनसाथी की मनोकामना लेकर इस पर्व को मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सभी 16 श्रृंगार करके महादेव और मां पार्वती की पूजा करती हैं।

    व्रत की विधि

    हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं स्नान आदि से निवृत्त हों और फिर लाल या पीली साड़ी पहनें। इसके बाद सभी 16 श्रृंगार करें और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। पूजा के दौरान देवी पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित भी करें। साथ ही धूप-दीप, नैवैद्य, फल, सफेद व लाल फूल, गंगाजल, बेलपत्र आदि चढ़ाएं। इसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। कथा के बाद मां पार्वती और भोलेनाथ की आऱती करें और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण करें।

    व्रत के नियम

    कुछ महिलाएं बिना जल ग्रहण किए यह व्रत रखती हैं, उसे निर्जला व्रत कहते हैं। इस व्रत में हरे रंग की चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहनने का महत्व है। व्रती महिला को मां पार्वती का श्रृंगार और पूजन करना चाहिए। साथ ही इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए और न ही किसी पर गुस्सा करना चाहिए। व्रत के दौरान किसी की बुराई भी न करें, मन साफ रखें। दिन में न सोएं। काले कपड़े बिल्कुल न पहनें और तामसिक चीजों से दूर रहें।

    व्रत कैसे खोलें?

    दूसरे दिन सुबह पहले स्नान करें फिर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। साथ ही सूर्य भगवान को भी अर्घ्य दें। इसके बाद सबसे पहले धीरे-धीरे पानी पिएं और फिर फल या जूस का सेवन करें। इसके बाद हल्का नाश्ता करें। मसालेदार किसी भी भोजन से बचें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.