Friday, February 20, 2026

हितानंद अग्रवाल को मिला सदस्यता गौरव सम्मान, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित,

रायपुर, उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का आयोजन प्रदेश भाजपा नेतृत्व के द्वारा मुख्यमंत्री आवास में सहभोज के साथ आयोजित किया गया। जहां प्रदेश से आए हुए ऐसे सदस्यों का सम्मान किया गया जिन्होंने एक हजार से ऊपर प्राथमिक सदस्यता बनाई है। 5000 से ऊपर सदस्यता बनाने वालों को “”सदस्यता गौरव सम्मान”” दिया गया। आज श्री हितानंद अग्रवाल जी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के द्वारा यह गौरव सम्मान दिया गया । सम्मान प्रशस्ति पत्र देने हेतु मंच पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिदी सरोज पांडे जी , विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल जी केंद्रीय मंत्री श्री तोखान साहू जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, प्रदेश सदस्यता प्रभारी श्री अनुराग सिंह देव जी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।*

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -