धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की पवित्रता और सामाजिक शांति को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अवैध शराब व नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दिनांक 21.07.2025 से 31.07.2025 के मध्य थाना शिवरीनारायण पुलिस ने सघन अभियान चलाकर क्षेत्र में फैले नशे के जाल पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी।
⏩ 16 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 285 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
⏩ 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा गया।
⏩ अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त चूल्हा, बर्तन, ड्रम, पाइपिंग जैसी सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया।
⏩ खेत, नहर, तालाबों के किनारे गुप्त रूप से चल रहे शराब निर्माण केंद्रों का पर्दाफाश किया गया।
⏩ करीब 200 बोरियों में संग्रहित महुआ लहांन को मौके पर नष्ट किया गया।
⏩ दो आरोपियों के कब्जे से कुल 13.5 किलो गांजा जब्त कर NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।
यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी के निर्देशन में योजनाबद्ध ढंग से की गई, जिसमें गुप्त सूचना संकलन, गश्त दलों की सक्रियता और तकनीकी सहायता का समुचित उपयोग किया गया।
महिला कमांडो टीम की तैनाती:
अवैध कारोबार के विरुद्ध जनसहभागिता बढ़ाने हेतु थाना क्षेत्र के चयनित गांवों में महिला कमांडो नियुक्त की गई हैं, जो गांव-गांव में जागरूकता फैला रही हैं एवं अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध जनमत तैयार कर रही हैं।
संदेश स्पष्ट है – धार्मिक नगरी में नशे का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा!
👉 यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
👉 अवैध धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 आम जनता से भी अपील है – ऐसे अपराधों की सूचना पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



