Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर

    August 11, 2026

    भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” 14 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन

    August 11, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पीएम सूर्यघर योजना के लिए हुए स्पॉट रजिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh

    पीएम सूर्यघर योजना के लिए हुए स्पॉट रजिस्ट्रेशन

    News EditorBy News EditorAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 6 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता हाफ बिजली से मुफ्त बिजली बिल की योजना ओर ले जाने क्षेत्रीय कार्यालयों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत आज प्रदेश के सात क्षेत्रीय मुख्यालयों में रूफटॉफ सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में इस शिविर का आगाज किया। वहां 70 से अधिक आवेदकों ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने आवास में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

    इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री कंवर ने कहा कि हमें स्वच्छ और हरित ऊर्जा के मामले में कदम बढ़ाना है, इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है, जो हर उपभोक्ता को बिजली उत्पादक बना देगी। भारत सरकार से 1 लाख 30 हजार प्लांट लगाने का लक्ष्य मिला है, इसे पूरा करने में सबसे पहले पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी आगे आएं, ताकि आपके आस-पड़ोस व मोहल्ले के लोग उसे देखकर प्रेरित हों और वे भी सोलर प्लांट लगवाने आवेदन करें। हमें जितना लक्ष्य मिला है, उससे अधिक प्लांट लगाना है। इसके लिए विभिन्न स्थान पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। पहले दिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर क्षेत्रीय कार्यालयों में शिविर की शुरूआत की गई है। जिसमें स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा आम लोगों ने भी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।

    गुढ़ियारी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (आरएपीएम) श्री एसके गजपाल ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार ने भी भारी अनुदान की घोषणा की है, जिसके तहत अब एक किलोवाट क्षमता के प्लांट लगाने पर 45 हजार रुपए की छूट मिलेगी। दो किलोवाट पर 90 हजार और तीन किलोवाट पर एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

    मुख्य अभियंता श्री संजीव सिंह ने कहा कि इस योजना में बैंक से छह प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिल रही है। आप अपनी मासिक बिजली बिल जितना ईएमआई देकर अपना बिजली बिल शून्य कर सकते हैं।

    अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री केएस भारती ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले इसके लिए हरित ऊर्जा का इस्तेमाल करना होगा। इस दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कारगर है। अधीक्षण अभियंता श्री एन बिंबीसार योजना की उपलब्धियों की जानकारी दी। रजिस्ट्रेशन के बाद सोलर पैनल लगाने वाले तकनीकी अधिकारी उनके आवास पर जाकर ड्राइंग-डिजाइन और प्राक्कलन तैयार करेंगे और उपभोक्ता के घर पर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना करेंगे। पहले चरण में बिजली कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस योजना के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सर्वश्री महेश ठाकुर, बीपी जायसवाल, तरूण ठाकुर, कार्यपालन अभियंता श्री एसके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री महावीर विश्वकर्मा ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर

    August 11, 2026

    भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” 14 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन

    August 11, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    बिलासपुर के सिरगिट्टी में पति-पत्नी की मौत, किराए के मकान में मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

    August 11, 2026

    CG Crime News: 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर व्यापारी के खिलाफ POCSO एक्ट में मामला दर्ज

    August 11, 2026

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर

    August 11, 2026

    भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” 14 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन

    August 11, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    बिलासपुर के सिरगिट्टी में पति-पत्नी की मौत, किराए के मकान में मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.