पीड़िता ने थाना शिवरीनारायण में दिनांक 10.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अरविंद यादव द्वारा जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश किया, मोटर सायकल में नहीं बैठने पर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया।
⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बुलेट वाहन को बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक जगदीश रत्नाकर, आरक्षक तेरस साहू, पतिराम यादव, मुकेश साहू, महिला आरक्षक पूजा भारती कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।



