पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी महेश पटेल के कब्जे से 62.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत ₹ 6250/- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती ₹80,000/- एवं सम्पर्क स्थापित करने हेतु मोबाइल कीमती ₹ 9,000/- कुल कीमती 95,250/ बरामद किया गया था। अवैध शराब के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी विजय गोंड का होना बताया गया था, आरोपी फरार चल रहा था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी।
⏩ आरोपी विजय गोंड को मुखबिर सूचना पर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अवैध रूप से शराब निर्माण कर बिक्री कराने के संबंध में जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल , आरक्षक वेदराम पटेल, राजेश कश्यप, अर्जुन यादव, दिनेश चौहान का सराहनिय योगदान रहा।



