⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना रेड कार्यवाही कर आरोपी रामनारायण यादव निवासी सेमरिया थाना पामगढ़ के कब्जे 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000/-रु.एवं परिवहन में पुराना मोटर सायकल जिसका को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 372/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि संतोष बंजारे, आर. राघवेंद्र घृतलहरे, महेन्द राज, लखेश्वर पाटले, म.आर. सविता पटेल का योगदान रहा।



