⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी आशीष कुमार तंबोली निवासी कपिसदा थाना बम्हनीडीह के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी मलेच्छ राम साहू निवासी भवतरा थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण ASi रामप्रसाद बघेल एवं थाना बम्हनीडीह से उपनिरीक्षक के. पी. सिंह थाना प्रभारी, ASI नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, उमेश कश्यप का सराहनिय योगदान रहा।



