कोरबा-पश्चिम के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के द्वारा बनाये गए प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास तालाब में सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ मिला। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई तालाब के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष सिंह उरांव निवासी बेलटिकरी बस्ती के रूप में की हैं।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्यवाही करने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया है, आगे की कार्यवाही जारी है। उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


