Friday, February 20, 2026

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत

कोरबा। जिले से एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार सुबह पाली-चैतुरगढ़ मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक अन्नू सिंह पिता सहदेव, निवासी बनबांधा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते टक्कर भीषण हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -