जांजगीर-चांपा 09 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह दो दिवसीय 18 एवं 19 सितम्बर 2025 तक शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। समारोह में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभा सम्मान, विधिक संगोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विभागीय प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती और फसल चक्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


