श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 18.09.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी अजय सारथी पिता गंगा राम सारथी उम्र 24 साल साकिन खरसिया थकना खरसिया हाल मु पेंडरूवा एवं विधि से संघर्षरत बालक साकिन पेंडरूवा थाना चन्द्रपुर के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 नग देशी पलेन तथा परिवहन के प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 18.09.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र आर उमाशंकर सिदार, आर कृष्ण कुमार खूंटे, समीर कुर्रे, मधु सिदार का विशेष योगदान रहा।


