Friday, February 20, 2026

सक्ती पुलिस ने RKM पावर प्लांट हादसे में 4 मजदूरों की मौत के मामले में प्लांट मालिक और अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया अपराध

सक्ती। आर.के.एम. पावर प्लांट, डभरा में बॉयलर सेक्शन की लिफ्ट गिरने से हुई दुर्घटना में 4 मजदूरों की मौत और 6 अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में सक्ती पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में प्लांट मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1), 289 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को आर.के.एम. पावर प्लांट, डभरा में बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट गिर गई। हादसे में लगभग 10 श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 मजदूरों की मृत्यु हो गई।

आरोपी अधिकारियों की सूची

  • कंपनी ओनर / डायरेक्टर डॉ. अंडल अरमुगम

  • डायरेक्टर टी.एम. सिंगरवेल

  • प्लांट हेड एवं एडिशनल डायरेक्टर (नाम दर्ज किया जाना है)

  • फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव

  • बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल

  • सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत

  • पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी वेसलीमणि

  • लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव

  • अन्य जिम्मेदार अधिकारी

पुलिस की तत्परता

घटना के तुरंत बाद सक्ती पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच के आधार पर अपराध दर्ज किया। इसके अलावा, पीड़ित परिजनों की देखभाल और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार प्लांट परिसर में तैनात रहा।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक, सक्ती ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -