जांजगीर-चांपा 08 अक्टूबर 2025/ प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों (पीएमश्री शा.प्राथ.शा. कापन, शा. कन्या प्राथ.शा. बलौदा, शा.जन.प्राथ.शा. नवगवां, शा.प्राथ.शा. बरपाली चांपा, शा.प्राथ.शा. लखुर्री, शा.प्राथ.शा. मिसदा, शा.प्राथ.शा. भाठापारा नवागढ़, शा.प्राथ.शा. बारगांव, पीएमश्री स्कूल सेजेस क्र.-1 एवं पीएमश्री स्कूल सेजेस बलौदा) में मानदेय पर संगीत प्रशिक्षक एवं अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की सेवाएं हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि उक्त पदो के चयन के संबंध में पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2025 को सांय 5 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र-अपात्र की सूची सभी पीएमश्री शालाओं तथा जिला परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


