साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की दीपका कोयला खदान के लिए ग्राम हरदीबाजार की जमीनों और उन पर स्थित परिसंपत्तियों का सर्वे 15 अक्टूबर बुधवार को बंदूको के पहरे के बीच किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार हरदीबाजार में 15 अक्टूबर को सर्वे कार्य कराया जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाने के साथ-साथ जिला पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों की भी तैनाती की गई है।
* ये अधिकारी रहेंगे ड्यूटी पर
सर्वे कार्य के दौरान कलेक्टर के आदेशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिन कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें अतिरिक्त कलेक्टर मनोज बंजारे प्रभारी होंगे। श्रीमती सीमा पात्रे एसडीएम पाली, रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर, अमित केरकेट्टा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी दीपका, अभिजीत राजभानू, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बरपाली, प्रियंका चन्द्रा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कटघोरा, विष्णु प्रसाद पैकरा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरदीबाजार, सुश्री राशिका अग्रवाल, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पाली, संदीप गुप्ता, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरदीबाजार शामिल हैं।
* पुलिस बल रहेगा तैनात
सर्वे कार्य के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस व्यवस्था की गई है। इनमें प्रभारी अधिकारी सहायतार्थ विमल कुमार पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, मृत्युंजय पाण्डेय निरीक्षक थाना प्रभारी हरदीबाजार, प्रेमचंद साहू उप निरीक्षक थाना प्रभारी दीपका, राकेश गुप्ता उप निरीक्षक थाना कुसमुण्डा शामिल है। जिले के प्राय: सभी थाना-चौकी से बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा बटालियन से सशस्त्र बल के जवानों की भी तैनाती की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल भी यहां ड्यूटी पर लगाया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


