Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET आंदोलन फिर होगा तेज’ CJP ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, सौरव दास बोले- कानूनी लड़ाई में कपिल सिब्बल भी साथ

    July 28, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज मामला’ बिजली पोल के नीचे मिला शव, अंडरवियर में छिपा मिला धमकी भरा नोट, पुलिस जुटी जांच में

    July 28, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने कार्यस्थल पर चलाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
    Chhattisgarh

    बालको ने कार्यस्थल पर चलाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

    News EditorBy News EditorOctober 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 25 अक्टूबर 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अतंर्गत मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन और कार्यस्थल पर जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित किए। इसके माध्यम से कंपनी ने कर्मचारियों के समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

    अपने वेलनेस पार्टनर ‘योरदोस्त’ के सहयोग से बालको ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कीं, जिनमें “माइंड जिम क्विज़” नामक 60 सेकंड की प्रतियोगिता शामिल थी। इसका उद्देश्य एकाग्रता बढ़ाना और मानसिक तर्कशीलता को प्रोत्साहित करना था। वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अंकिता सिंह ने कार्यशाला का संचालन किया, जिसमें तनाव के शुरुआती लक्षणों की पहचान, व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य को समय रहते संभालने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई।

    व्यक्तिगत सहायता उपलब्ध कराने के लिए बालको ने वन-ऑन-वन काउंसलिंग सत्रों की भी व्यवस्था की, जिससे कर्मचारी सुरक्षित और गोपनीय वातावरण में विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकें। समाधान केंद्रित इन सत्रों ने कर्मचारियों को अपनी चिंताओं को पहचानने और अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया, जिससे संगठन के भीतर “सुनने और सहयोग करने की संस्कृति” को और सशक्त किया गया।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति की शुरुआत लोगों से होती है और आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में भावनात्मक सुख-शांति अत्यंत आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य एक साझा जिम्मेदारी है, हर व्यक्ति को यह महसूस होना चाहिए कि वह समर्थित, मूल्यवान है और बिना किसी भय के परामर्श प्राप्त कर सकता है। हमारा लक्ष्य ऐसा कार्यस्थल बनाना है जहाँ खुलकर बातचीत, संवेदनशील समुदाय और हर व्यक्ति को सुना जाए ताकि वह अपनी पूर्ण क्षमता से विकसित हो सके।

    अपने अनुभव साझा करते हुए शोविनी खेर ने कहा कि अक्सर कोई भी शुरुआती संकेतों के बारे में बात नहीं करता जैसे मनोदशा, ऊर्जा या ध्यान में सूक्ष्म बदलाव, जो किसी गहरी समस्या का संकेत हो सकते हैं। इस कार्यशाला ने मुझे उन संकेतों को पहचानने और समय रहते प्रतिक्रिया देने की समझ दी।

    कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बालको निरंतर जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता रहा है। कंपनी बालको प्रीमियर लीग (क्रिकेट), बैडमिंटन टूर्नामेंट और वॉलीबॉल प्रीमियर लीग जैसी खेल गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देती है। साथ ही पूरे साल विभिन्न त्यौहारों का उत्सव मनाकर सांस्कृतिक एकता और सामूहिक आनंद का वातावरण भी निर्मित करती है। इन पहल के माध्यम से बालको यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कर्मचारी एक ऐसे वातावरण में कार्य करे जहाँ वह सम्मानित, समर्थित और अपनापन महसूस कर सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET आंदोलन फिर होगा तेज’ CJP ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, सौरव दास बोले- कानूनी लड़ाई में कपिल सिब्बल भी साथ

    July 28, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज मामला’ बिजली पोल के नीचे मिला शव, अंडरवियर में छिपा मिला धमकी भरा नोट, पुलिस जुटी जांच में

    July 28, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर

    July 28, 2026

    पत्रकार हितों की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने शुरू किया सदस्यता महाअभियान, 31 जुलाई को बनेगी नई कार्यकारिणी

    July 28, 2026

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    July 28, 2026

    28 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति रहेगी बैलेंस, जानिए अपना राशिफल

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    NEET आंदोलन फिर होगा तेज’ CJP ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, सौरव दास बोले- कानूनी लड़ाई में कपिल सिब्बल भी साथ

    July 28, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज मामला’ बिजली पोल के नीचे मिला शव, अंडरवियर में छिपा मिला धमकी भरा नोट, पुलिस जुटी जांच में

    July 28, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर

    July 28, 2026

    पत्रकार हितों की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने शुरू किया सदस्यता महाअभियान, 31 जुलाई को बनेगी नई कार्यकारिणी

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.