Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरबा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
    Chhattisgarh

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरबा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

    News EditorBy News EditorNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा प्रवास ने जिलेभर में जोश, उमंग और संगठन शक्ति की नई लहर दौड़ा दी। स्वागत के अभूतपूर्व दृश्यों से पूरा कोरबा भगवामय हो उठा। युवाओं ने बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और देशभक्ति नारों से प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जिले के 12 प्रमुख स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। टी.पी. नगर चौक पर तराजू से तौलकर व फूलों की वर्षा कर स्वागत का दृश्य देखते ही बनता था। स्वागत रथ के साथ युवाओं का कारवां पूरे शहर में घूमता रहा। पाली से लेकर पावर हाउस रोड कोरबा तक स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।

    कोरबा में जो जोश, अनुशासन और एकता मैंने देखी हैं, वह अद्भुत हैं – राहुल टिकरिहा

    प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा ने अपने ऊर्जावान संबोधन में कहा कि भाजपा का युवा कार्यकर्ता केवल राजनीति नहीं करता, वह राष्ट्र निर्माण का सैनिक होता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘युवा भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की जिम्मेदारी अब हमारे कंधों पर है। हमें हर बूथ, हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचकर युवाओं को जोड़ना है और उन्हें आत्मनिर्भर भारत की यात्रा का भागीदार बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कोरबा की युवा शक्ति को प्रणाम करता हूं। यहां जो जोश, अनुशासन और एकता मैंने देखी है, वह अद्भुत है। भाजपा युवा मोर्चा केवल संगठन नहीं, एक परिवार हैं जो देश संस्कृति और विचारधारा के प्रति समर्पित हैं।

    भाजपा युवा मोर्चा हमारे संगठन की आत्मा हैं – गोपाल मोदी

    भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा हमारे संगठन की आत्मा है। आज जिस जोश और अनुशासन के साथ हमारे युवा कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हैं, वह आने वाले सुनहरे भविष्य की झलक है। कोरबा की धरती सदैव संगठन के प्रति समर्पण और संघर्ष की मिसाल रही है। हमारा युवा अब राष्ट्र निर्माण के हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। श्री मोदी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और युवा मोर्चा इस परिवर्तन यात्रा का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री संजय शर्मा, श्री विकास झा, श्री लक्की नंदा, श्री अजय कंवर, श्री नवीन मार्कंडेय, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री पंकज सोनी, श्री नीरज ठाकुर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026

    Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच

    April 21, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

    April 21, 2026

    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    April 21, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026

    Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच

    April 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.