Thursday, February 19, 2026

कोरबा में 7 दिवसीय एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर शुरू, बिना दवाई मिलेगा उपचार

कोरबा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, इतवारी बाजार कोरबा में 7 दिवसीय एक्युप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग व ट्रीटमेंट शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 13 नवंबर से 19 नवंबर 2025 तक चलेगा। जोधपुर (राजस्थान) के विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह 8.30 से 12.30 बजे तथा शाम 4.00 से 8.00 बजे तक मरीजों का परीक्षण और उपचार किया जाएगा।

इस चिकित्सा शिविर की 7 दिनों की रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100 रुपये रखी गई है, जबकि इलाज बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। शिविर में घुटनों का दर्द, बीपी, शुगर, गैस, कब्ज, सर्वाइकल दर्द, कमर दर्द, साइटिका, बवासीर, लकवा, मानसिक तनाव, डिप्रेशन सहित कई रोगों का बिना दवाई, एक्युप्रेशर, सुजोक और वाइब्रेशन थैरेपी से उपचार किया जाएगा।

शिविर में प्रत्येक मरीज को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक उपचार दिया जाएगा। यह शिविर सर्व समाज के लिए आयोजित किया गया है।

संपर्क:
थ. गोरधन चौधरी – 9571721149
थ. भोमराज चौधरी – 9755983719

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -