Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    New Rules Implemented In RTE : छत्तीसगढ़ में RTE नियमों में बड़ा बदलाव’ अब सीधे पहली कक्षा में एडमिशन, सीटें भी बढ़ीं

    April 26, 2026

    खुशियां बनीं मातम’ कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर

    April 26, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का महा-रिकॉर्ड’ एक दिन में 41.75 करोड़ की शराब खपत, गर्मी में उमड़ी भीड़

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ग्राम पंचायत कुलीपोटा में नवीन पंचायत भवन निर्माण से निखरी ग्राम विकास की दिशा
    Chhattisgarh

    ग्राम पंचायत कुलीपोटा में नवीन पंचायत भवन निर्माण से निखरी ग्राम विकास की दिशा

    News EditorBy News EditorNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
           जांजगीर-चांपा 19 नवम्बर 2025/ जिले के जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलीपोटा ग्राम पंचायत कुलीपोटा का क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर है, जहां लगभग 2200 की आबादी निवास करती है। इस पंचायत में 9 महिला एवं 9 पुरुष पंच निर्वाचित हैं। पंचायत भवन पिछले 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण ग्राम सभा व अन्य बैठकें अन्य स्थलों पर आयोजित करनी पड़ती थीं। ऐसे में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से नवीन पंचायत भवन का प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कार्य मनरेगा, गौण खनिज एवं 15वें वित्त आयोग के अभिसरण से पूर्ण किया गया है। आज इस नवीन पंचायत भवन में ग्राम सभा के साथ अन्य बैठकों का आयोजन होने लगा और लोगों को अपने कार्यों को पूरा करने में आसानी हुई।
           बलौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुलीपोटा में नवीन पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित कर प्राप्त तकनीकी स्वीकृति के पश्चात् जिला पंचायत से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की गई। इस कार्य के लिए मनरेगा से 10 लाख, गौण खनिज से 5.79 लाख एवं 15वें वित्त आयोग से 2.51 लाख की राशि स्वीकृत की गई। कुल 18.30 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार कार्य प्रारंभ तिथि 05 नवम्बर 2024 रखी गई। कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन में योजना अनुसार निर्माण प्रारंभ किया गया। कार्य के प्रारंभ में मिस्त्रियों की उपलब्धता एक चुनौती रही। पंचायत द्वारा समन्वय स्थापित कर तीन मिस्त्रियों की व्यवस्था की गई और तत्पश्चात् कार्य शुरू कराया गया। तकनीकी सहायक द्वारा ले-आउट प्रदान करने के बाद कार्य को मनरेगा श्रमिकों एवं मिस्त्रियों के सहयोग से शुरू किया गया। कुछ ही दिनों में पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। कार्य के दौरान कुल 784 मानव दिवस सृजित हुए तथा 18 मनरेगा श्रमिक परिवारों को रोजगार मिला। कार्य पूर्ण होने के पश्चात् ग्राम पंचायत कुलीपोटा को एक सुदृढ़ एवं आकर्षक पंचायत भवन प्राप्त हुआ है।
    सरपंच बताती हैं कि पहले जर्जर भवन के कारण ग्राम सभा एवं अन्य बैठकें अन्य स्थलों पर आयोजित करनी पड़ती थीं, जिससे काफी असुविधा होती थी। अब नवीन पंचायत भवन के बन जाने से बैठकें, ग्राम सभा, ई-केवाईसी कार्य, मनरेगा समीक्षा एवं रोजगार दिवस आयोजन सभी एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहे हैं। पंचायत भवन निर्माण से पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों में पारदर्शिता और दक्षता आई है। आज ग्राम पंचायत कुलीपोटा में जब भी ग्राम सभा या पंचायत बैठक आयोजित होती है, तो ग्रामवासी गर्व महसूस करते हैं कि उन्होंने अपने सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त और आधुनिक पंचायत भवन का निर्माण कराया है। यह भवन न केवल पंचायत का कार्यस्थल है बल्कि ग्राम के विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी की मिसाल भी बन चुका है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    New Rules Implemented In RTE : छत्तीसगढ़ में RTE नियमों में बड़ा बदलाव’ अब सीधे पहली कक्षा में एडमिशन, सीटें भी बढ़ीं

    April 26, 2026

    खुशियां बनीं मातम’ कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर

    April 26, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का महा-रिकॉर्ड’ एक दिन में 41.75 करोड़ की शराब खपत, गर्मी में उमड़ी भीड़

    April 26, 2026

    PACL Chitfund Scam : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता’ PACL केस में बंद डायरेक्टरों को यूपी से लाकर शुरू होगी कड़ी पूछताछ

    April 26, 2026

    CG NEWS : ‘ब्रॉट डेड’ पहुंची मासूम, मौत से पहले क्या हुआ? पुलिस जांच में जुटी

    April 26, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ से मेरठ तक पीछा’ 47 चोरियों का आरोपी ताज मोहम्मद गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

    April 26, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    New Rules Implemented In RTE : छत्तीसगढ़ में RTE नियमों में बड़ा बदलाव’ अब सीधे पहली कक्षा में एडमिशन, सीटें भी बढ़ीं

    April 26, 2026

    खुशियां बनीं मातम’ कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर

    April 26, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का महा-रिकॉर्ड’ एक दिन में 41.75 करोड़ की शराब खपत, गर्मी में उमड़ी भीड़

    April 26, 2026

    PACL Chitfund Scam : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता’ PACL केस में बंद डायरेक्टरों को यूपी से लाकर शुरू होगी कड़ी पूछताछ

    April 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.