Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल’ FIR दर्ज

    September 22, 2026

    कोरबा NH-130 पर फिर भिड़े दो ट्रेलर, मोरगा घाट में लगा लंबा जाम’ 24 घंटे में दूसरा हादसा

    September 22, 2026

    Raipur Meat Shops Closed : रायपुर में 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Tantra Mantra Fraud Chhattisgarh : पुलिस उप-निरीक्षक से तांत्रिकों ने की ठगी, बालोद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    Chhattisgarh

    Tantra Mantra Fraud Chhattisgarh : पुलिस उप-निरीक्षक से तांत्रिकों ने की ठगी, बालोद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    News EditorBy News EditorNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Tantra Mantra Fraud Chhattisgarh
    Tantra Mantra Fraud Chhattisgarh
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Tantra Mantra Fraud Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र–मंत्र और जादू–टोना के बहाने एक बीमार पुलिस उप-निरीक्षक से 2 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। डौंडी थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 92,000 रुपये नगद, सोने–चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

    Chhattisgarh GST Raid : बालोद में पान मसाला व्यापारी के दुकान पर GST का छापा

    तंत्र-मंत्र के नाम पर इलाज का झांसा

    प्रार्थीया धनेश्वरी ठाकुर, निवासी ग्राम खैरवाही (थाना डौंडी) ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके लकवा-ग्रस्त पति के इलाज के नाम पर तथाकथित तांत्रिकों ने उन्हें ठग लिया।शिकायत के अनुसार, सबसे पहले एक महिला तिखुर बेचने के बहाने उनके घर आई। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि उसका परिचित बैगा (झाड़-फूंक करने वाला) पूजा-पाठ के जरिए उनके पति का इलाज कर देगा।कुछ दिनों बाद दो महिलाएं और एक पुरुष उनके घर पहुंचे और पूजा–पाठ करने के नाम पर घर में नारियल, अगरबत्ती, दिया आदि रखवाकर पूजा शुरू की।

    पूजा में पैसा और जेवर चढ़ाने का दबाव

    आरोपी तांत्रिकों ने पीड़िता को कहा कि“पूजा में पैसा और आभूषण रखोगे तभी पूजा फलित होगी, नहीं तो अनर्थ हो जाएगा।”डरी हुई प्रार्थीया ने घर में रखे 1,67,000 रुपये, सोने–चांदी के मंगलसूत्र, पायल, और अन्य जेवर पूजा स्थल पर रख दिए। आरोपियों ने कहा कि पूजा पूरी होते ही सामान लौटा दिया जाएगा, लेकिन वे उसी समय वहां से फरार हो गए।

    पुलिस ने तीन ठगों को पकड़ा, अपराध पंजीबद्ध

    शिकायत के बाद डौंडी थाना पुलिस ने मामला क्रमांक 480/2025, धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध कबूल लिया।

    जब्त सामग्री और बरामदगी

    पुलिस ने आरोपियों से

    • ₹92,000 नकद

    • सोने–चांदी के जेवरात

    • मोबाइल फोन

    बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    1. रवि नेताम, पिता नरेश नेताम (40 वर्ष)

      • निवासी: ग्राम कनेरी मनेरीपारा, थाना पुरूर, जिला बालोद

    2. रीना नेताम, पिता जयमल मंडावी (30 वर्ष)

      • निवासी: ग्राम कनेरी मनेरीपारा, हाल–पुरूर, आनंदपुर राइस मिल के पास

    3. पदमा मंडावी, पत्नी जयमल मंडावी (50 वर्ष)

      • निवासी: ग्राम कनेरी मनेरीपारा, थाना पुरूर, जिला बालोद

    तांत्रिक ठगी के बढ़ते मामले, पुलिस ने दी चेतावनी

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तंत्र–मंत्र, झाड़–फूंक या चमत्कारिक इलाज के बहाने आने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। ऐसे मामलों में तुरंत स्थानीय थाना या आपातकालीन नंबर पर सूचना दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल’ FIR दर्ज

    September 22, 2026

    कोरबा NH-130 पर फिर भिड़े दो ट्रेलर, मोरगा घाट में लगा लंबा जाम’ 24 घंटे में दूसरा हादसा

    September 22, 2026

    Raipur Meat Shops Closed : रायपुर में 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    September 22, 2026

    CG News : बार में नशे में धुत लड़की का हंगामा, ₹10 हजार का बिल देखकर भड़की’ कर्मचारी से मारपीट

    September 22, 2026

    Assam News : असम में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव

    September 22, 2026

    CG Crime News : पैसों के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी’ पुलिस जांच में खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल’ FIR दर्ज

    September 22, 2026

    कोरबा NH-130 पर फिर भिड़े दो ट्रेलर, मोरगा घाट में लगा लंबा जाम’ 24 घंटे में दूसरा हादसा

    September 22, 2026

    Raipur Meat Shops Closed : रायपुर में 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    September 22, 2026

    CG News : बार में नशे में धुत लड़की का हंगामा, ₹10 हजार का बिल देखकर भड़की’ कर्मचारी से मारपीट

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.