जांजगीर-चांपा 3 दिसम्बर 2025/ अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों का खेल-कूद प्रतियोगिता, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं सामग्री वितरण समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम पेण्ड्री भांठा जांजगीर में किया गया। इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चाम्पा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगडे़, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती बरखा मिहिर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा उपस्थित थे।
इस अवसर पर दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, गोला फेक, सॉफ्ट बॉल थ्रो, मिश्रित मोती अलग करना, रंगोली, चित्रकला, निबंध, भाषण, नृत्य, कविता की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया एवं सभी बच्चों को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री गुरूदयाल यादव, श्री लक्ष्मी दास मानिकपुरी, श्री लक्ष्मी केंवट, श्री लोमस कुमार, श्री धरमवीर सूर्यवंशी, श्री राम सिंह यादव को मोटराईज्ड ट्राई सायकल, श्री गिरधारी लाल को व्हीलचेयर एवं श्री प्रेमलाल साहू व श्री हरी प्रसाद आदित्य को बैसाखी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ए.डी.पी.ओ. श्री सम्पत लाल जोशी, डी.एम.सी. श्री हरिराम जायसवाल, श्री प्रदीप शर्मा, श्री दिनेश सोनवान, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती अंजना सिंह ए.पी.सी. सहित समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा जांजगीर के अधिकारी एवं कर्मचारी, नागरिकजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक यादव ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


